4G 5G : 4G को पीछे छोड़ 5G ने बढ़ाए देश में अपने यूजर्स, PTI ने जारी की रिपोर्ट

Summary :

4G 5G : भारत में नामचीन कंपनी रिलाइंस जियो और एयरटेल द्वारा साल 2022 में अधिकारिक रूप से 5G इंटेरनेट सेवाओं की शुरूआत की गई थी। रिलायंस जियो और एयरटेल टेलिकोम लाइन की दो प्रमुख कंपनियां हैं, जिन्‍होंने 5G नेटवर्क (4G 5G) का देशभर में विस्‍तार किया है। हालांकि अन्य कंपनियों में शामिल वोडा-आइडिया इस रेस में काफी पीछे है। जबकि सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल (BSNL) अब जाकर देश में 4G  सेवाएं शुरू करने वाली है। एक रिपोर्ट के अनुसार देश में 5G सर्विसेज का इस्तेमाल करने वाले मोबाइल यूजर्स 4G  यूजर्स की तुलना में मोबाइल डेटा का इस्तेमाल 3.6…

4G 5G : भारत में नामचीन कंपनी रिलाइंस जियो और एयरटेल द्वारा साल 2022 में अधिकारिक रूप से 5G इंटेरनेट सेवाओं की शुरूआत की गई थी। रिलायंस जियो और एयरटेल टेलिकोम लाइन की दो प्रमुख कंपनियां हैं, जिन्‍होंने 5G नेटवर्क (4G 5G) का देशभर में विस्‍तार किया है। हालांकि अन्य कंपनियों में शामिल वोडा-आइडिया इस रेस में काफी पीछे है। जबकि सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल (BSNL) अब जाकर देश में 4G  सेवाएं शुरू करने वाली है। एक रिपोर्ट के अनुसार देश में 5G सर्विसेज का इस्तेमाल करने वाले मोबाइल यूजर्स 4G  यूजर्स की तुलना में मोबाइल डेटा का इस्तेमाल 3.6 गुना ज्‍यादा कर रहे हैं।

Highlights

  •  4G को पीछे छोड़ 5G आगे
  • 24 जीबी डेटा खपत कर रहा एक यूजर
  • PTI ने जारी की रिपोर्ट
  • देश में तेजी से फैल रहा 5G नेटवर्क

देश में बढ़ा 5G का इस्तेमाल

4G 5G
4G 5G

टेलिकॉम इक्विपमेंट (Gadgets) बनाने वाली कंपनी नोकिया ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है कि देश में 5जी नेटवर्क के इस्तेमाल करने (4G 5G) वाले यूजर्स की संख्या 4 जी यूजर्स के मुकाबले बढ़ गई है। मोबाइल ब्रॉडबैंड इंडेक्स (Mobile Broadband index) नाम के इस रिपोर्ट में 5जी यूजर्स के संख्या ज्यादा होने का दावा किया गया है। इसमें कहा गया है कि पिछले साल 2023 में कुल डेटा ट्रैफिक में 5G का योगदान 15 प्रतिशत रहा है।

जानिए कितने बढ़े 5G यूजर्स

4G 5G
4G 5G

जारी रिपोर्ट के मुताबिक 5G नेटवर्क का यूज करने वाले कस्‍टमर 4G कस्‍टमर्स की तुलना में लगभग 3.6 गुना अधिक मोबाइल डेटा का यूज कर रहे हैं। 2023 में यूजर्स ने 17.4 एक्साबाइट डेटा प्रति माह के हिसाब से खपत की है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि पिछले 5 साल की तुलना में डेटा यूज की सालाना वृद्धि 26 प्रतिशत रही है। बता दें कि देश में डेटा (4G 5G) इस्तेमाल में बढ़ोतरी की प्रमुख वजह 5G है। इसका इकोसिस्‍टम तेजी से फैल रहा है। इसके अलावा कुल एक्टिव 79.4 करोड़ डिवाइसेज में से 17 प्रतिशत यानी 13.4 करोड़ डिवाइस अब 5G इनेबल्‍ड हैं।

PTI ने अपने रिपोर्ट में क्या कहा

4G 5G
4G 5G

पीटीआई के इस रिपोर्ट में नोकिया (Nokia) इंडिया के मार्केटिंग और कॉरपोरेट मामलों के प्रमुख अमित मारवाह ने कहा कि  भारत में डेटा (4G 5G) की सलाना खपत आधार पर 20 फीसदी बढ़कर 17.4 एक्साबाइट प्रतिमाह हो गई है। यह दुनिया में सबसे अधिक डेटा खपत में से है। औसतन एक कस्‍टमर हर महीने 24 जीबी डेटा यूज कर रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Desk News