IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स की प्लेऑफ की उम्मीदें अभी भी बरक़रार,जानिए क्या है समीकरण

Summary :

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स की प्लेऑफ की उम्मीदें कहीं न कहीं अभी भी ज़िंदा है, दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 19 रन से हराते हुए राजस्थान रॉयल्स के प्लेऑफ का टिकट तो पक्का कर दिया. लेकिन, क्या अब कुछ वैसा ही काम दिल्ली के लिए लिए गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स की टीमें मिलकर करेंगी, यह सवाल सभी दिल्ली कैपिटल्स के फैंस के मन में इस वक़्त चल रहा है। तोह आईये जानते है दिल्ली कैसे पहुंच सकती है आईपीएल 2024 के प्लेऑफ तक। HIGHLIGHTS दिल्ली कैपिटल्स की प्लेऑफ की उम्मीदें कहीं न कहीं अभी भी ज़िंदा है…

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स की प्लेऑफ की उम्मीदें कहीं न कहीं अभी भी ज़िंदा है, दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 19 रन से हराते हुए राजस्थान रॉयल्स के प्लेऑफ का टिकट तो पक्का कर दिया. लेकिन, क्या अब कुछ वैसा ही काम दिल्ली के लिए लिए गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स की टीमें मिलकर करेंगी, यह सवाल सभी दिल्ली कैपिटल्स के फैंस के मन में इस वक़्त चल रहा है। तोह आईये जानते है दिल्ली कैसे पहुंच सकती है आईपीएल 2024 के प्लेऑफ तक।

HIGHLIGHTS

  • दिल्ली कैपिटल्स की प्लेऑफ की उम्मीदें कहीं न कहीं अभी भी ज़िंदा है
  • दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराते हुए राजस्थान रॉयल्स के प्लेऑफ का टिकट तो पक्का कर दिया
  • क्या वैसा ही काम दिल्ली के लिए लिए गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स की टीमें मिलकर करेंगी

दिल्ली की प्लेऑफ की उम्मीदें बरक़रार

दिल्ली और ऋषभ पंत के काफी फैंस हैं,जो उन्हें प्लेऑफ में खेलते देखना चाहते हैं. मगर, ये सोचकर परेशान हैं कि दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ में पहुंचेगी कैसे? ये सच है कि दिल्ली कैपिटल्स का IPL 2024 के टॉप-4 में पहुंचना मुश्किल है. मगर नामुमकिन नहीं है. क्यूंकि क्रिकेट जैसे खेल में कुछ भी संभव है. तो, दिल्ली की टीम के प्लेऑफ खेलने का दिख रहा असंभव काम भी संभव हो सकता है। दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2024 के ग्रुप स्टेज पर अपने सभी मुकाबले खेल लिए हैं. जिसमें 14 मैचों के बाद ग्रुप स्टेज पर उसने 14 अंक हासिल किए है और फिलहाल रैंकिंग में 5वें स्थान पर है. पर नंबर 5 से टॉप-4 में एंट्री पाने के लिए उसे खुद कुछ नहीं करना बल्कि दूसरी टीमों को करना है, खासकर पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस।

गुजरात और पंजाब के भरोसे दिल्ली की नाव

बता दे की पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस पहले से ही IPL 2024 के प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुका हैं. लेकिन, ये दिल्ली कैपिटल्स की प्लेऑफ की नाव को डूबने से बचा सकता है, और यह दोनों टीम्स ऐसा सनराइजर्स हैदराबाद का खेल खराब करके कर सकती है. दरअसल, IPL की ऑरेंज आर्मी के नाम से मशहूर सनराइजर्स हैदराबाद के अभी दो ग्रुप मुकाबले बचे हैं. इनमें से एक मुकाबला 16 मई को गुजरात टाइटंस के साथ है.और दूसरा 19 मई को पंजाब किंग्स के साथ. दिल्ली की टीम को खुद कुछ करने के जरुरत नहीं है उन्हें बस ये दोनों मुकाबले बैठकर देखने हैं. क्योंकि, इन्हीं दो मैचों के ऊपर दिल्ली की प्लेऑफ की टिकट निर्भर करती है।

कैसे बचा सकती है यह टीम्स दिल्ली की उम्मीदों को

गुजरात और पंजाब के आने वाले मैचों में क्या होगा यह सवाल सबके दिमाग में है इस वक़्त। सबसे पहले तो दिल्ली कैपिटल्स को ये दुआ करनी होगी कि SRH के खिलाफ अपने-अपने मैचों में गुजरात और पंजाब दोनों पहले बल्लेबाजी चुने और दोनों पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 से अधिक का का स्कोर खड़ा करें और SRH को मैच में मात दे। हालांकि, बात यहीं खत्म होती तो दिल्ली के लिए प्लेऑफ की राह ज्यादा मुश्किल नहीं होती. ट्विस्ट तो इसमें ये है कि गुजराज और पंजाब दोनों को सनराइजर्स के खिलाफ कम से कम 100 रन के अंतर वाली जीत चाहिए. जो कि इतना आसान तो बिलकुल भी नहीं होगा ऐसे में इन दोनों ही टीम्स के मैच का नतीजा देखना काफी दिलचस्प होगा। और यह भी की क्या दिल्ली की उम्मीदें पूरी होगी या नहीं।

Ravi Kumar

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.