4 मार्च 2025 में लॉन्च किया जाएगा NOTHING 3A स्मार्टफोन सीरीज, मिलेंगे स्मार्ट फीचर

Summary :

NOTHING 3A की कीमत 25-27 हजार के बीच, मिल सकते हैं बैंक ऑफर

स्मार्टफोन कंपनी निर्माता NOTHING ने आधिकारिक तौर पर घोषणा करते हुए कहा है कि मार्च 2025 में NOTHING 3A सीरीज को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। स्मार्टफोन में 6.7 इंच का डिस्पले, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और कैमरा कंट्रोल जैसै कई स्मार्ट फीचर दिए गए है। कंपनी ने कहा है कि भारतीय बाजार में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट के जरिए NOTHING 3 A सीरीज को लॉन्च किया जाएगा।

NOTHING 3 A के फीचर

NOTHING 3 A को 4 मार्च 2025 में लॉन्च किया जाएगा, लॉन्च से पहले ही स्मार्टफोन के फीचर की जानकारी सामने आई है। माना जा रहा है कि 6.7 इंच का amoled डिस्पले दिया जाएगा, प्रोसेसर की बात करें तो snapdragon 7 दिया जा सकता है। वहीं कैमरा कंट्रोल, फिंगर प्रिंट सेंसर और बड़ी बैटरी दी जा सकती है।

NOTHING 3A की कीमत

NOTHING 3 A की कीमत की अभी आधिकारिक घोषणा नही की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि उम्मीद है कि कंपनी 25 हजार से 27 हजार तक स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में उतार सकती है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट में NOTHING 3 A को खरीदने पर बैंक ऑफर मिलने की भी संभावना है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।