One Plus यूजर्स के लिए गुड न्यूज! कंपनी ने लॉन्च किया 2 इन 1 चार्जर, जानें कितनी है कीमत

Summary :

One Plus 2 in 1 Charger: वनप्लस अपने इनोवेशन के लिए यूज़र्स के बीच काफी लोकप्रिय है। यूज़र्स की सुविधा के लिए कंपनी अपने डिवाइसेज़ में एक के बाद एक इनोवेटिव फ़ीचर शामिल करने के लिए जानी जाती है। अब कंपनी ने अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए एक नया चार्जिंग एक्सेसरी लॉन्च किया है। कंपनी ने एक नया चार्जिंग वायर लॉन्च किया है, जिससे यूज़र्स अपनी स्मार्टवॉच और फ़ोन को एक साथ चार्ज कर सकते हैं। कंपनी ने इसे 2-इन-1 सुपरवूक केबल नाम दिया है, जिसे $29.99 (करीब 2574 रुपये) की कीमत पर पेश किया गया है। क्या है…

One Plus 2 in 1 Charger: वनप्लस अपने इनोवेशन के लिए यूज़र्स के बीच काफी लोकप्रिय है। यूज़र्स की सुविधा के लिए कंपनी अपने डिवाइसेज़ में एक के बाद एक इनोवेटिव फ़ीचर शामिल करने के लिए जानी जाती है। अब कंपनी ने अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए एक नया चार्जिंग एक्सेसरी लॉन्च किया है। कंपनी ने एक नया चार्जिंग वायर लॉन्च किया है, जिससे यूज़र्स अपनी स्मार्टवॉच और फ़ोन को एक साथ चार्ज कर सकते हैं। कंपनी ने इसे 2-इन-1 सुपरवूक केबल नाम दिया है, जिसे $29.99 (करीब 2574 रुपये) की कीमत पर पेश किया गया है।

क्या है 2-इन-1 केबल की खासियत

वनप्लस के इस केबल की लंबाई 120 सेमी है, जो सिर्फ़ फ़ोन चार्ज होने पर 80W तक की सुपरवूक फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। जब आप इससे फ़ोन और स्मार्टवॉच दोनों को चार्ज करते हैं, तो यह केबल फ़ोन को 67W और स्मार्टवॉच को 10W पावर देता है। कंपनी ने इसे इस तरह डिज़ाइन किया है कि यह फ़ोन और वॉच दोनों को एक साथ तेज़ स्पीड से चार्ज कर सकता है।

2 in 1 charger
2 in 1 charger

एक साथ फोन और वॉच चार्च कर सकेंगे यूजर

कंपनी ने केबल के एक सिरे पर USB-A कनेक्टर दिया है। इसके साथ ही, दूसरे सिरे पर दो आउटपुट सोर्स – USB-C प्लग और मैग्नेटिक POGO पिन कनेक्टर दिए गए हैं, जिन्हें खासतौर पर वनप्लस वॉच को चार्ज करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। मैग्नेटिक कनेक्टर की मदद से पिन आसानी से वॉच के चार्जिंग पिन से कनेक्ट हो जाते हैं। इस केबल का फायदा यह होगा कि यूजर्स को फोन और वॉच के लिए अलग-अलग चार्जिंग केबल रखने की जरूरत नहीं होगी।

चार्चर में लगी है स्मार्ट चिप

वनप्लस का कहना है कि उसने इस चार्जिंग केबल के अंदर एक E-मार्कर स्मार्ट चिप लगाई है, जो ओवरलोडिंग से सुरक्षा और स्टेबल पावर डिलीवरी सुनिश्चित करती है। इस चार्जिंग केबल में कंपनी ने कॉपर वायर का इस्तेमाल किया है, जो स्पीड और सुरक्षा प्रदान करता है। वनप्लस के अन्य केबल्स की तरह, इसके कवर पर लाल रंग की कोटिंग है। अगर आप भी अपनी वॉच और मोबाइल के लिए अलग-अलग चार्जर खरीद कर थक गए हैं तो आपके लिए ये चार्जर बेस्ट है।

ये भी पढ़ेंः– Vivo X Fold 5 भारतीय बाजार में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर

Neha Singh