Redmi Turbo 4 Pro जल्द बाजार में होगा पेश, जानें क्या मिलेंगे फीचर

Summary :

24 अप्रैल को चीन में लॉन्च होगा Xiaomi का Redmi Turbo 4 Pro

Xiaomi एक और स्मार्टफोन Redmi Turbo 4 Pro को लॉन्च करने की तैयारी में है।

Xiaomi इस स्मार्टफोन को सबसे पहले चीन के बाजार में पेश करेगी।

यह  स्मार्टफोन 24 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा।

इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच का OLED Display दिया जाएगा, यह 120HZ रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा।

कैमरा की बात करें तो बेहतर फोटो कैप्चर करने के लिए 50MP का मेन कैमरा और सेल्फी के लिए फ्रंट में 20MP का कैमरा दिया जाएगा।

बेहतर कैमरे के साथ ही बड़ी 7,550mAh की बैटरी भी दी जाएगी। 90W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट चार्जर भी दिया जाएगा।

 इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8s Gen 4 का प्रोसेसर दिया जाएगा।

रैम और स्टोरेज की बात करें तो 16 GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज का विकल्प मिलेगा।

देश में प्रति व्यक्ति स्टील खपत 160 किलो तक बढ़ेगी, जानें स्टील उत्पादन की क्षमता

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।