सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ‘गैलेक्सी अनपैक्ड’ के समर एडिशन का आयोजन जुलाई में पेरिस में किया जा सकता है। इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। बता दें, इस वर्ष 26 जुलाई से 11 अगस्त तक फ्रांस की राजधानी पेरिस में ही ओलंपिक खेलों का आयोजन होगा। सूत्रों ने बताया कि ‘गैलेक्सी अनपैक्ड’ इवेंट ओलंपिक खेल शुरू होने से करीब दो हफ्ते पहले 10 जुलाई को शुरू होगा। इसमें ‘गैलेक्सी जेड फोल्ड 6’ और ‘गैलेक्सी जेड फ्लिप 6’ स्मार्टफोन और वियरेबल गैलेक्सी रिंग का भी अनावरण किया जा सकता है।
- ‘गैलेक्सी अनपैक्ड’ के समर एडिशन का आयोजन पेरिस में किया जा सकता है
- 26 जुलाई से 11 अगस्त तक पेरिस में ही ओलंपिक खेलों का आयोजन होगा
- कंपनी की ओर से नए फोल्डेबल फोन को पेश किया जाएगा
फोल्डेबल फोन किया जायेगा पेश
कोरियाई समाचार एजेंसी योनहाप की रिपोर्ट में बताया गया कि यह दूसरी बार है जब दुनिया के सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी की ओर से नए फोल्डेबल फोन को पेश किया जाएगा। इससे पहले सोल में हुए गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में पहली बार कंपनी ने फोल्डेबल फोन पेश किए थे। कंपनी की ओर से ‘गैलेक्सी अनपैक्ड’ इवेंट साल में दो बार आयोजित किया जाता है। आमतौर पर ये जनवरी और अगस्त में होता है।
पेरिस को ‘गैलेक्सी अनपैक्ड’ इवेंट के लिए चुना गया
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी की आधिकारिक पार्टनर है। ओलंपिक खेलों के चलते कंपनी की ओर से फ्रांस की राजधानी पेरिस को ‘गैलेक्सी अनपैक्ड’ इवेंट के समर एडिशन के लिए चुना गया है। इस बार उम्मीद की जा रही है कि गैलेक्सी सीरीज के स्मार्टफोन में ऑन-डिवाइस एआई दी जा सकती है, जैसे गैलेक्सी एस24 मॉडल में दी गई है, जिसे जनवरी में पेश किया गया था। इसके अलावा गैलेक्सी रिंग भी पेश की जा सकती है, जो कि एक हेल्थकेयर डिवाइस होगा। इसे कंपनी ने पहली बार फरवरी 2024 में स्पेन में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में प्रदर्शित किया गया था।


Download Android App
Download iOS App





