Jammu Weather : पिछले महीने के मुकाबले इस महिने में गर्मी व उमस से लोगों का बुरा हाल है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौजूदा दिन का तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री ऊपर चल रहा है। कश्मीर में इसका अधिक प्रभाव देखने को मिल रहा है। श्रीनगर में दिनभर मौसम साफ रहने से अधिकतम तापमान सामान्य से 7.4 डिग्री चढ़कर 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
Highlight:
जम्मू में भीषण गर्मी
5 से 7 डिग्री ऊपर चल रहा तापमान
अगले छह दिन तक चेतावनी जारी
नौ साल बाद रिकॉर्ड तोड़ गर्मी

जम्मू- कश्मीर में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मैदानी इलाकों के अलावा पहाड़ों पर भी तापमान बढ़ा है। राजधानी श्रीनगर और विश्व प्रख्यात पर्यटन स्थल पहलगाम में मई की गर्मी ने गुरुवार को फिर रिकॉर्ड तोड़ दिया। दोनों जगहों पर नौ साल बाद इतनी भीषण गर्मी पड़ी है। हालांकि, जम्मू संभाग के राजोरी, रियासी और चिनैनी में दोपहर को हुई बारिश से स्थानीय लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। लेकिन प्रदेश के अन्य हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रभाव जारी रहा।
अगले छह दिन तक लू चलने की चेतावनी जारी

जम्मू संभाग के बाद कश्मीर के भी मैदानी इलाकों में अगले छह दिन तक लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में भी मौसम गर्म रहेगा। 29 और 30 मई को कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौजूदा दिन का तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री ऊपर चल रहा है। कश्मीर में इसका अधिक प्रभाव देखा जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App




