Upcoming Smartphones: स्मार्टफोन बाजार में हमेशा से ही कुछ न कुछ नया आता रहता हैइस दौरान कई नए दिलचस्प स्मार्टफोन लॉन्च होने के लिए तैयार हैं। आगामी फोन मिडरेंज से लेकर हाई-एंड कैटेगरी तक हैं।
Highlights
- बस कुछ दिन और रगड़ लें पुराना फोन
- मार्च में दस्तक देने वाले हैं ये धांसू मॉडल्स
- बजट में मिलेंगे कमाल के फीचर्स
मार्च में दस्तक देने वाले हैं ये धांसू मॉडल्स
अगर आप नया फोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो बस कुछ दिन और रूक जाएं। आपको बता दें अगले महीने यानी मार्च में स्मार्टफोन्स की झड़ी लगने वाली है। एक-दो नहीं बल्कि कई स्मार्टफोन्स आने वाले महीने मार्केट में आने वाले हैं। ऐसे में हम यहां आपको उन तमाम phone के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अगले महीने लॉन्च होने वाले हैं।
Nothing Phone (2a)
इस स्मार्टफोन को 5 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। इस upcoming बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन में 6.7-इंच OLED डिस्प्ले, डुअल-रियर कैमरा सेटअप, 8GB रैम, 128GB स्टोरेज, MediaTek Dimensity 7200 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 14 OS जैसे फीचर्स मिलेंगे।
Samsung Galaxy A55 5G
इस स्मार्टफोन को मार्च और अप्रैल के बीच में लॉन्च किए जाने की संभावना है। ये Samsung का एक मिड-रेंज फोन होगा। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5-इंच फुल HD+ OLED डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और Exynos 1480 प्रोसेसर दिए जाने की संभावना है।
Realme 12+ 5G
Realme 12 Pro 5G और Realme 12 Pro+ 5G के बाद इस लाइनअप में कंपनी एक नए मिड-रेंज फोन Realme 12+ को लॉन्च करने के लिए तैयार है। यह 6 मार्च को भारत में लॉन्च होगी। लीक्स के मुताबिक इस फोन में MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। फोन के बारे में ये भी जानकारी मिली है कि इसमें 5,000mAh की बैटरी 67W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा।
Xiaomi 14
Xiaomi 14 series स्मार्टफोन्स को भारत में 7 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। इसका चीनी वेरिएंट में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.36-इंच OLED डिस्प्ले दिया गया था. साथ ही ये वेरिएंट Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, 50MP + 50MP + 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App








