₹89,999 कीमत, Tensor G6 और HiLight फीचर ने खींचा ध्यान, लॉन्च हुई Google Pixel 11 Series

Summary :

Google Pixel 11 vs Pixel 11 Pro: Google ने Pixel 11 सीरीज लॉन्च कर दी है, जिसमें Pixel 11, Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL शामिल हैं। तीनों फोन Tensor G6 प्रोसेसर और Android 17 से लैस हैं। Pro मॉडल्स में नया HiLight फीचर मिलता है। सीरीज की कीमत 89,999 रुपये से शुरू होकर 1,49,999 रुपये तक जाती है।

Google Pixel 11 vs Pixel 11 Pro: Google ने अपनी न्यू  Pixel 11 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस लाइनअप में Pixel 11, Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL को शामिल किया है। तीनों फोन नए Tensor G6 प्रोसेसर पर काम करते हैं और Android 17 के साथ आते हैं। Pro मॉडल्स में कंपनी ने HiLight नाम का नया फीचर भी दिया है, जो फोन की स्थिति और अलर्ट को LED लाइट के जरिए दिखाने का काम करता है।

कितनी है कीमत?

  • Pixel 11 की शुरुआती कीमत 89,999 रुपये है। यह कीमत 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल की है। वहीं 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 1,04,999 रुपये है। फोन Pistachio, Hibiscus, Frost और Obsidian कलर्स में उपलब्ध होगा।
  • Pixel 11 Pro की कीमत 12GB+256GB मॉडल के लिए 1,19,999 रुपये से शुरू होती है। इसके 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 1,34,999 रुपये है।
  • Pixel 11 Pro XL की शुरुआती कीमत 1,34,999 रुपये है। इसका 12GB+512GB मॉडल 1,49,999 रुपये में आएगा। Pro सीरीज Canyon, Fog, Olive और Matte Obsidian कलर में मिलेगी।

20 अगस्त से शुरू होगी बिक्री

  • Pixel 11 सीरीज की बिक्री भारत में 20 अगस्त से शुरू होगी।
  • कस्टमर्स  इन्हें Google Store, Flipkart और अन्य चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से खरीद सकेंगे।
  • कंपनी ने नए Pixelsnap एक्सेसरीज भी लॉन्च किए हैं।
  • Pixelsnap Case की कीमत 4,900 रुपये, Charger की कीमत 4,500 रुपये और Ring Stand की कीमत 2,979 रुपये है।
  • खरीद पर HDFC Bank क्रेडिट कार्ड EMI से पेमेंट  करने पर 10,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है।
  • इसके अलावा 24 महीने तक नो-कॉस्ट EMI और 9,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है।
  • फोन के साथ 6 महीने का Google AI Pro सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

Pixel 11 के फीचर्स

  • Pixel 11 में 6.3 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।
  • स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।
  • डिस्प्ले को Gorilla Glass Victus 2 की सुरक्षा मिली है।
  • फोन में Google Tensor G6 चिपसेट के साथ Titan M3 सिक्योरिटी चिप दी गई है।
  • इसमें 12GB LPDDR5X RAM और 512GB तक स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है।  फोन Android 17 पर चलता है।

Pixel 11 Pro और Pro XL में क्या खास?

  • Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL का सबसे खास फीचर HiLight है।
  • रियर कैमरा फ्लैश के आसपास LED लाइट्स दी गई हैं।
  • फोन को उल्टा रखने पर ये लाइट्स अलग-अलग पैटर्न दिखा सकती हैं।
  • Gemini के इस्तेमाल के दौरान भी ये लाइट्स बताती हैं कि AI सुन रहा है, प्रोसेस कर रहा है या जवाब तैयार कर रहा है। कॉल आने पर खास कॉन्टैक्ट के लिए अलग रंग भी सेट किया जा सकता है।
  • Pixel 11 Pro में 6.3 इंच का 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जबकि Pro XL में बड़ा 6.8 इंच QHD+ AMOLED पैनल मिलता है।
  • दोनों फोन 120Hz एडाप्टिव रिफ्रेश रेट और 3,600 निट्स तक ब्राइटनेस सपोर्ट करते हैं।
  • दोनों स्मार्टफोन में Tensor G6 प्रोसेसर, Titan M3 सिक्योरिटी चिप और 12GB तक RAM दी गई है। स्टोरेज 512GB तक है।

कैमरा और बैटरी

  • Pixel 11 Pro सीरीज में 48MP मेन  कैमरा, 13MP अल्ट्रा-वाइड और 10.8MP 5x टेलीफोटो सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है।
  • सेल्फी के लिए 42MP का कैमरा दिया गया है।
  • Pixel 11 Pro में 4,840mAh और Pro XL में 5,115mAh की बैटरी मिलती है।
  • दोनों में 30W वायर्ड और 25W Pixelsnap वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है।
  • साथ ही अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और IP68 रेटिंग भी दी गई है।
  • Pixel 11 में 4,985mAh की बैटरी है।
  • यह 30W वायर्ड और 25W Qi 2.2 Pixelsnap वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
  • फोन को IP68 रेटिंग भी मिली है।

यह भी पढ़ें: ₹25000 से कम में Realme का बड़ा धमाका! 7000mAh बैटरी, 50MP Camera के साथ लॉन्च किया न्यू 5G फोन

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।