iphone 17 Pro Max Price Drop: Apple का iPhone 17 Pro Max खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, iPhone 17 Pro Max फोन को लेकर Flipkart पर एक खास ऑफर चल रहा है। कंपनी के 256GB मॉडल की लिस्टेड कीमत ₹1,47,900 है, लेकिन कुछ ऑफर्स की वजह से इसकी कीमत ₹1,03,300 तक हो सकती है। इस तरह कस्टमर्स इस फोन पर करीब ₹44,600 तक की बचत कर सकते हैं।
यह कीमत सभी कस्टमर्स के लिए सीधे उपलब्ध नहीं है। इसके लिए iPhone 16 को एक्सचेंज करना होगा और Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से मिलने वाली छूट का बेनिफिट्स लेना होगा।
iPhone 17 Pro Max की कीमत और ऑफर
Flipkart पर iPhone 17 Pro Max का 256GB वेरिएंट फिलहाल ₹1,47,900 में लिस्टेड है। इसकी शुरुआती कीमत ₹1,49,900 थी। यानी लिस्टिंग में पहले ही ₹2,000 की कमी दिखाई दे रही है।
इसके अलावा, खरीदारों को एक्सचेंज और बैंक ऑफर के जरिए एक्स्ट्रा डिस्काउंट मौका मिल रहा है। फिलहाल फोन का Deep Blue कलर उपलब्ध बताया गया है। इसके साथ Cosmic Orange और Silver कलर ऑप्शन भी लिस्टिंग में दिखाई दे रहे हैं।
₹1,03,300 की कीमत कैसे मिलेगी?
- इस डील में सबसे बड़ी बचत एक्सचेंज ऑफर से होती है। Flipkart, iPhone 16 को एक्सचेंज करने पर अधिकतम ₹35,600 तक की एक्सचेंज वैल्यू दे रहा है। लेकिन यह अमाउन्ट हर कस्टमर के लिए एक जैसा नहीं है।
- पुराने iPhone 16 की कंडीशन, मॉडल, स्टोरेज और अन्य मानकों के बेस्ड पर एक्सचेंज वैल्यू तय की जाएगी।
- इसलिए ऑर्डर करने से पहले अपने पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू जरूर चेक करें।
- इसके अलावा, Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹9,000 तक की एक्स्ट्रा छूट मिल सकती है।
- अगर कस्टमर को अधिकतम ₹35,600 का एक्सचेंज मूल्य और ₹9,000 का बैंक डिस्काउंट मिलता है, तो फोन की कीमत करीब ₹1,03,300 हो जाती है।
ऑफर लेने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
- ₹1,03,300 की कीमत को एक फिक्स कीमत नहीं माना जाना चाहिए।
- यह कीमत अधिकतम एक्सचेंज ऑफर और बैंक ऑफर मिलने के बाद बनती है।
- अगर पुराने iPhone 16 की हालात अच्छी नहीं है या वह एक्सचेंज की सभी शर्तों को पूरा नहीं करता, तो उसकी वैल्यू कम हो सकती है।
- इसी तरह बैंक ऑफर के लिए भी योग्यता और नियम लागू हो सकते हैं।
- इसलिए पेमेंट से पहले Flipkart पर मिलने वाली आखिरी कीमत और सभी ऑफर की शर्तें देखना जरूरी है।
iPhone 17 Pro Max के फीचर्स
- Flipkart पर उपलब्ध iPhone 17 Pro Max के इस मॉडल में 256GB स्टोरेज दी गई है।
- फोन में Apple का A19 चिपसेट और 6-कोर प्रोसेसर मिलता है। इसमें 6.9 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है।
- कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में पीछे की तरफ ट्रिपल 48MP कैमरा सिस्टम दिया गया है।
- सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 18MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 4,823mAh की बैटरी भी दी गई है।
- Flipkart की लिस्टिंग के अनुसार, फोन के साथ एक साल की Apple Limited Warranty और 7 दिन का ब्रांड सपोर्ट मिलता है।
- लिस्टिंग पर इसे 2,083 रेटिंग्स के आधार पर 4.7 स्टार की रेटिंग भी मिली हुई है।
किसके लिए है यह डील?
- अगर आपके पास एक्सचेंज के लिए बेस्ट iPhone 16 है और आपके पास Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड भी है, तो iPhone 17 Pro Max 256GB पर यह ऑफर काफी फायदेमंद हो सकता है।
- लेकिन , वास्तविक बचत आपके पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू और उस समय लागू बैंक ऑफर पर निर्भर करेगी।
- इसलिए खरीदारी से पहले एक्सचेंज वैल्यू, बैंक डिस्काउंट और अंतिम भुगतान राशि को जरूर जांच लें।
यह भी पढ़ें: लॉन्च से पहले सामने आए iPhone 18 Pro सीरीज के लीक! Camera, Features, और Price समेत हुए ये 5 बड़े बदलाव



Download Android App
Download iOS App




