iPhone 18 Pro Launch: Apple की अगली iPhone सीरीज को लेकर टेक मार्केट में चर्चाएं तेज हो गई हैं। कंपनी हर साल की तरह इस बार भी सितंबर के आसपास नई iPhone सीरीज लॉन्च कर सकती है। लेकिन, Apple ने अभी तक iPhone 18 सीरीज की लॉन्च डेट या इसके फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसके बावजूद कई रिपोर्ट्स में फोन को लेकर संभावित अपडेट सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में प्रोसेसर, डिस्प्ले, कैमरा और कनेक्टिविटी से जुड़े कई बड़े चेंज देखने को मिल सकते हैं। इन अपग्रेड्स की वजह से फोन की कीमत में बढ़ोत्तरी हो सकती है।
रिपोर्ट के अनुसार, iPhone 18 Pro सीरीज का सबसे बड़ा अपग्रेड इसका नया प्रोसेसर हो सकता है। Apple इसमें A20 Pro चिपसेट का इस्तेमाल कर सकता है। इसे TSMC की 2nm टेक्नोलॉजी पर तैयार किए जाने की उम्मीद है।नई चिप के आने से फोन की स्पीड और परफॉर्मेंस बेस्ट हो सकती है। साथ ही, 2nm प्रोसेस की वजह से पावर की खपत कम होने और बैटरी एफिशिएंसी में सुधार हो सकता है।
डिस्प्ले और बैटरी
- Apple iPhone के फ्रंट डिजाइन में भी चेंज देखने को मिल सकता है।
- रिपोर्ट्स की मानें तो iPhone 18 Pro में Dynamic Island का साइज मौजूदा मॉडल के मुकाबले छोटा किया जा सकता है।
- कुछ लीक में दावा किया गया है कि इसका साइज करीब 35 % तक कम हो सकता है।
- हालांकि, Dynamic Island के पूरी तरह हटने की उम्मीद नहीं है।
- इससे स्क्रीन पर यूजर्स को पहले के मुकाबले में थोड़ा ज्यादा स्पेस मिल सकता है।
- iPhone 18 Pro में 6.3 इंच और iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच का डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।
- स्क्रीन साइज में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन डिस्प्ले टेक्नोलॉजी को बेस्ट किया जा सकता है।
- रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों मॉडल में ज्यादा ब्राइट और बेहतर पावर एफिशिएंसी वाला LTPO+ डिस्प्ले मिल सकता है।
- वहीं, Pro Max मॉडल में बड़ी बैटरी दिए जाने की भी चर्चा है। इससे फोन का बैकअप बेस्ट हो सकता है।
कैमरे में Variable Aperture फीचर
- कैमरा के मामले में भी Apple बड़ा चेंज कर सकता है।
- iPhone 18 Pro मॉडल में 48MP का मेन कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। इसके साथ Variable Aperture सिस्टम मिलने की बात सामने आई है।
- इस टेक्नॉलजी की मदद से कैमरा लेंस में जाने वाली रोशनी को जरूरत के अनुसार कंट्रोल किया जा सकता है।
- इसका फायदा कम रोशनी में फोटो लेने के साथ-साथ पोर्ट्रेट शॉट्स में भी मिल सकता है।
- इससे फोटो की क्वालिटी और बैकग्राउंड ब्लर को बेस्ट तरीके से कंट्रोल किया जा सकेगा।
- Apple अपने Pro मॉडल में नया C2 मॉडेम भी दे सकता है।
- इससे 5G समेत दूसरी वायरलेस कनेक्टिविटी बेस्ट हो सकती है।
- इसके अलावा नया मॉडेम पावर की एफिशिएंसी को कम करने में भी मदद करेगा।
- कंपनी सैटेलाइट कनेक्टिविटी को भी पहले से ज्यादा बेस्ट बना सकती है।
- लेकिन, इन फीचर्स को लेकर अभी Apple की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।
कितनी हो सकती है कीमत?
- न्यू हार्डवेयर और फीचर्स के चलते iPhone 18 Pro सीरीज की कीमत बढ़ सकती है।
- कुछ रिपोर्ट्स में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत करीब ₹1,39,900 बताई गई है।
- अगर यह कीमत सही हुई तो यह मौजूदा iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत से करीब ₹5,000 ज्यादा होगी।
- कुछ अन्य रिपोर्ट्स में कीमत में ₹10,000 से ₹20,000 तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
- वहीं 256GB स्टोरेज वाले iPhone 18 Pro की कीमत करीब ₹1,44,900 और iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत लगभग ₹1,54,900 हो सकती है।
यह भी पढ़ें: ₹89,999 कीमत, Tensor G6 और HiLight फीचर ने खींचा ध्यान, लॉन्च हुई Google Pixel 11 Series



Download Android App
Download iOS App




