Ananya Raj Death: कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह गईं Ananya Raj, आखिर किस बीमारी से जूझ रही थीं ये Bollywood एक्ट्रेस ?

Summary :

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस अनन्या राज का 27 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके परिवार ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है कि अनन्या का निधन 15 जुलाई को हुआ था। एक्ट्रेस पिछले एक साल से अधिक समय से गंभीर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। अनन्या ने 'Ghost', '7 Hours to Go' और 'The Final Exit' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से छाप छोड़ी थी।

बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट की दुनिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। उभरती हुई एक्ट्रेस अनन्या राज अब हमारे बीच नहीं रहीं। सिर्फ 27 साल की उम्र में अनन्या ने इस दुनिया को हमेशा के लिए छोड़ दिया है। उनके निधन की खबर से न सिर्फ उनके फैंस ही नहीं, बल्कि पूरा बॉलीवुड हैरान है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि अनन्या का निधन करीब एक महीने पहले ही हो गया था, लेकिन अब जाकर उनके परिवार ने इस बात की जानकारी दी है।

एक महीने बाद परिवार ने दी जानकारी, फैंस सदमे में

 Ananya Raj Death
Ananya Raj Death ( Source: Social Media)

अनन्या राज के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से उनके परिवार ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट के जरिए परिवार ने बताया कि एक्ट्रेस का निधन 15 जुलाई की सुबह हुआ था। परिवार ने लिखा, “बहुत भारी मन से हमें यह बताना पड़ रहा है कि अनन्या अब हमारे बीच नहीं हैं। उन्होंने सोते हुए ही शांति से अंतिम सांस ली।” इतने दिनों तक मौत की बात छिपाए रखने से फैंस पूरी तरह हैरान हैं। सोशल मीडिया पर लोग अपनी चहेती एक्ट्रेस को लगातार श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

साल भर से मानसिक और शारीरिक लड़ाई लड़ रही थीं ‘वॉरियर’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ananya ✨ (@ananyaraj.official)

अनन्या राज के परिवार के मुताबिक, एक्ट्रेस पिछले एक साल से अधिक समय से कठिन दौर से गुजर रही थीं। वह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी सीरियस समस्याओं से जूझ रही थीं। परिवार ने बताया कि उन्होंने इन मुश्किलों का सामना एक ‘वॉरियर’ (योद्धा) की तरह किया। वह बेहद मजबूत इरादों वाली लड़की थीं और अपनी शर्तों पर जिंदगी जीती थीं। परिवार के इस बयान से साफ है कि वह आखिरी वक्त तक अपनी सेहत को लेकर स्ट्रगल कर रही थीं।

छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड तक बिखेरा था जलवा, फैंस की आंखें नम

Ananya Raj Passed Away
Ananya Raj Passed Away ( Source: Social Media) 

अनन्या राज न केवल बॉलीवुड फिल्मों में सक्रिय थीं, बल्कि उन्होंने रीजनल सिनेमा और कई म्यूजिक वीडियो में भी अपनी प्रतिभा दिखाई थी। साल 2016 में फिल्म ‘7 Hours to Go‘ से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने ‘The Final Exit‘ (2017) और फिल्म ‘Ghost’ (2019) में अपने एक्टिंग से दर्शकों के बीच पहचान बनाई। अनन्या के अचानक जाने से एंटरटेनमेंट की दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके परिवार ने इस मुश्किल समय में निजता बनाए रखने की अपील की है ताकि वे इस गहरे दुख से उबर सकें।

Read More: Jannat 3 Announcement: क्या ‘Aawarapan 2’ के बाद फिर से इमरान हाशमी Jannat 3 में..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।