Itel ने दुनिया को दिया था पहला Android 14 Go एडिशन फोन- Android 14 Go

Itel ने दुनिया को दिया था पहला Android 14 Go एडिशन फोन

Android 14 Go: टेक कंपनी आइटेल अपने यूजर्स के लिए कई बेहतरीन फीचर से लैस फोन ला चुका है। हाल ही में सामने आई एक जानकारी के मुताबिक आइटल अपना P series Smartphone भारत में लाने जा रही है। इस सीरीज के तहत Itel P55 और Itel P55 Plus का नाम सामने आया था। अब लेटेस्ट अपडेट की मानें तो कंपनी ने Itel P55T को भी पेश किया था। इस बात की जानकारी पहले उजागर नहीं थी, क्योंकि फोन को कंपनी ने ऑनलाइन प्रमोट नहीं किया था। आइए इस बारे में जानते हैं।

Itel P55T की कीमत

Itel P55T 4

आइटल का यह फोन 8,199 रुपये में आता है। फोन 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ आता है। फोन को आप Brilliant Gold, Aurora Blue और Moonlight Black में खरीद सकते हैं।

Itel P55T की खूबियां

Itel P55T 6

  • Itel P55T फोन दिखने में iPhone Pro की तरह नजर आता है। फोन 6.6 इंच सेंटर पंच होल डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का LCD पैनल 1612 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन ऑफर करता है। फोन 267 PPI और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।
  • Itel P55T फोन Unisoc T606 चिपसेट के साथ आता है। चिपसेट LPDDR4x RAM और UFS 2.2 storage के साथ पेयर किया गया है।
  • फोन 50MP प्राइमरी सेंसर, AI सेंसर और रिंग एलईडी लाइट और 8MP स्नैपर के साथ आता है।
  • आइटल का यह फोन 6,000mAh बैटरी और 18W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ लाया गया है।
  • आइटल फोन dual SIM, 4G, dual-band WiFi, Bluetooth 5.0, GNSS, और USB Type-C के साथ आता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 1 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।