Samsung स्मार्टफोन जैसे डिजाइन के साथ लॉन्च होगा Realme C65- Realme C65

Samsung स्मार्टफोन जैसे डिजाइन के साथ लॉन्च होगा Realme C65

Realme C65: टेक कंपनी Realme भारत में अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। कंपनी को ये फोनन Realme C65 होगा। इस फोन को वियतनाम में 4 अप्रैल को लॉन्च किया जा रहा है। इसके अलावा और भी कई देशों में इस फोन को पेश किया जाएगा। अगर Realme C65 के डिजाइन की बात करें तो फोन को दो कलर ऑप्शन लाया जाएगा। साथ ही रियलमी का नया फोन का लुक Samsung Galaxy S22 के जैसा है।

इन देशों में लॉन्च होगा Realme C65

Realme C65 1

रियलमी के वाइस प्रेसिडेंट (Chase Xu, Realme’s Vice President) ने Realme C65 को लेकर एलान किया है। रियलमी इस फोन को इंडोनेशिया, बांग्लादेश, मलेशिया, फिलीपींस और दूसरे देशों के लिए ला रहा है। हालांकि, यह फोन किस देश में किस दिन लॉन्च हो रहा है, इसे लेकर पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। Realme C65 को कंपनी ने ब्लैक, पर्पल और गोल्ड कलर में टीज किया है। रियलमी का नया फोन Samsung Galaxy S22 के जैसा नजर आया है। इस फोन को सेंटर पंच होल डिस्प्ले और डायनैमिक बटन के साथ लाया जा रहा है।

Realme C65 की खूबियां (संभावित)

Realme C65 3

  • Realme C65 को लेकर माना जा रहा है कि फोन Helio G85 चिपसेट के साथ लाया जा सकता है।
  • फोन 50MP मेन और फ्लिकर सेंसर के साथ लाया जा सकता है। फोन में 8MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
  • फोन में 5,000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद की जा रही है।
  • रियलमी फोन Android 14 बेस्ड ओएस के साथ लाए जाने की उम्मीद है।
  • बता दें, फोन के स्पेक्स को लेकर अभी तक कंपनी की ओर से किसी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − two =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।