Samsung Ring: Samsung  लाएगा अपनी पहली स्मार्ट रिंग, उंगली के इशारे पर होगा पेमेंट!

Samsung  लाएगा अपनी पहली स्मार्ट रिंग, उंगली के इशारे पर होगा पेमेंट!

Samsung Ring

Samsung Ring: Samsung अपने ग्राहकों के लिए लगातार कई मॉडल लॉन्च कर रहा है। Samsung ने कई कमाल के फोन और वॉच लॉन्च किए लिए हैं। लेकिन अब Samsung ने आधिकारिक तौर पर मोबाइल वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस 2024 में Galaxy Ring स्मार्ट रिंग का खुलासा कर दिया। यह हेल्थ-ट्रैकिंग स्मार्ट रिंग इस साल के अंत में लॉन्च होगी जो नींद, हार्ट रेट को ट्रैक करेगी।

Highlights

  • Samsung ने पेश की अपनी पहली स्मार्ट रिंग
  • हेल्थ का रखेगी खूब ध्यान
  • हेल्थ का रखेगी खूब ध्यान, उंगली के इशारे पर होगा पेमेंट

सोने-चांदी की बजाय स्मार्ट रिंग

Galaxy Unpacked 2024 इवेंट के दौरान सैमसंग ने अपने पहले स्मार्ट रिंग के लिए टीजर जारी किया था। अब बार्सिलोना स्पेन में जारी MWC 2024 के दौरान Galaxy Ring को पेश कर दिया गया है। हालांकि, अभी किसी भी विजिटर को इसे ट्राई करने के लिए नहीं दिया गया। लेकिन, इस सैमसंग वियरेबल डिवाइस के काफी सारे फीचर्स जारी कर दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार, Samsung गैलेक्सी रिंग यूजर्स का हार्ट रेट, रेस्पिरेटरी रेट और स्लीप रिकॉर्ड जैसे डेटा को ट्रैक करेगी। ये रिंग एक वाइटैलिटी स्कोर भी शो करेगी, जो यह देखने के लिए कि आप कितने प्रोडक्टिव हो सकते हैं, फिजिकल और मेंटल रेडीनेस के बारे में डेटा कलेक्ट करता है. यूजर्स इस डेटा को सैमसंग हेल्थ ऐप के जरिए एक्सेस कर सकेंगे।

ring2

मिल सकता है पेमेंट फीचर

रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग इसमें एक पेमेंट फीचर भी शामिल कर सकता है। ताकी गैलेक्सी रिंग के जरिए यूजर्स कॉन्टैक्टलेस पेमेंट्स कर सकें। साथ ही इस रिंग की बिक्री US में इसी साल हो सकती है। हालांकि, कीमत और लॉन्च डिटेल फिलहाल सामने नहीं आई है। सूत्रों की जानकारी के अनुसार भी बताया है कि कंपनी इस वियरेबल डिवाइस में ग्लूकोज मॉनिटरिंग और ब्लड प्रेशर सेसिंग टेक्नोलॉजी भी दे सकती है। फिलहाल ब्लड ग्लूकोज चेक करने के लिए लोगों को अभी स्किन में पिन करना होता है।

ring4

ये स्मार्ट रिंग सिरेमिक ब्लैक, प्लैटिनम सिल्वर और गोल्ड कलर ऑप्शन में आ सकती है। इस रिंग में हार्ट रेट, मूवमेंट, ब्रीदिंग पैटर्न और स्लीप साइकल ट्रैकर जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। इस रिंग में AI बेस्ड फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + 20 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।