8th Pay Commission Big Update : केंद्र सरकार के करीब 1.2 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। 8वें वेतन आयोग की टीम 24 अप्रैल 2026 को देहरादून का दौरा करेगी, जहां वह कर्मचारी संगठनों और विभिन्न सरकारी विभागों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद करेगी।
जो भी संगठन इस बैठक में अपनी बात रखना चाहते हैं, उन्हें 10 अप्रैल 2026 तक आवेदन करना होगा। इसके बाद चयनित संगठनों को चर्चा में शामिल होने का मौका मिलेगा। इसके लिए एक नोटिफिकेशन आया है, जिसमें यही डीटेल दी गई है।
🚨 The 8th CPC will make its first visit to Dehradun on 24 April 2026, Stakeholders, unions, and associations can request meetings before 10 April 2026.
Notably, the 7th CPC had conducted 76 meetings during its tenure. #8thpaycommission pic.twitter.com/Q9etuDysZF— 8th pay commission (@8thpaycommision) March 31, 2026
8th Pay Commission Big Update: वेतन, पेंशन और भत्तों पर होगा असर

8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि इसी के आधार पर सरकारी कर्मचारियों की नई सैलरी संरचना तय होगी। साथ ही पेंशन में बदलाव और विभिन्न भत्तों को लेकर भी आयोग अपनी सिफारिशें देगा।
इस बार आयोग की कार्यप्रणाली पहले के मुकाबले ज्यादा पारदर्शी और भागीदारी पर आधारित मानी जा रही है। अगर कर्मचारियों और पेंशनर्स के सुझावों को उचित तरीके से शामिल किया जाता है, तो इससे उनके वेतन और पेंशन में सुधार की संभावना बढ़ सकती है।
बैठक क्यों जरूरी
यह बैठक सिर्फ औपचारिक प्रक्रिया नहीं मानी जा रही, बल्कि इससे आयोग की अंतिम सिफारिशों को दिशा मिल सकती है। 8वें वेतन आयोग का मुख्य काम कर्मचारियों के वेतन ढांचे को तय करना, भत्तों में बदलाव करना और पेंशन से जुड़े नियमों को निर्धारित करना है।
सरकार चाहती है कि ये फैसले केवल कागजी आंकड़ों के आधार पर नहीं बल्कि जमीनी हकीकत को ध्यान में रखकर लिए जाएं। इसी वजह से कर्मचारी संगठनों और संबंधित पक्षों से सीधे सुझाव मांगे जा रहे हैं।
8th Pay Commission Big Update: कर्मचारियों की प्रमुख चिंताएं

इस बीच कई कर्मचारी संगठनों ने कुछ अहम मुद्दों को लेकर अपनी चिंताएं भी जताई हैं। खासतौर पर पेंशन व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठाए जा रहे हैं। करीब 69 लाख पेंशनर्स के लिए स्पष्ट नियमों की जानकारी नहीं होने से असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
इसके अलावा फिटमेंट फैक्टर कितना होगा, और महंगाई भत्ता (DA) को बेसिक सैलरी में जोड़ा जाएगा या नहीं, जैसे मुद्दों पर भी अभी स्पष्टता नहीं आई है। यही वजह है कि कर्मचारी संगठन इन सवालों पर आयोग से स्पष्ट जवाब चाहते हैं।
यह भी पढ़ें – “आयुष्मान भारत 4×4 व्हील ड्राइव की तरह, जबकि AMRIT किफायती उपचार की रीढ़” – प्रो. विवेक लाल























