आस्ट्रियाई रक्षा विशेषज्ञ टॉम कूपर का बड़ा बयान,बोले- पाकिस्तान है आतंकियों का आका

Summary :

आस्ट्रियाई विशेषज्ञ ने पाकिस्तान को बताया आतंकियों का सरगना

आस्ट्रियाई रक्षा विशेषज्ञ टॉम कूपर ने पाकिस्तान पर गंभीर आरोप लगाए हैं, कहते हैं कि वह धर्म आधारित आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। उनका मानना है कि पाकिस्तान जिहाद को संचालित कर रहा है और सैन्य तानाशाही से त्रस्त है।

आस्ट्रियाई रक्षा विशेषज्ञ टॉम कूपर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आज के समय में धर्म आधारित आतंकवाद नाइजीरिया और फिलीपींस तक फैल गया है और यह पूरी दुनिया में अपना पैर पसार रहा है। उन्होंने बातचीत में यह भी कहा कि पाकिस्तान विशेष रूप से धर्म का दुरुपयोग बड़े पैमाने पर कर रहा है और वह जिहाद को भी खुलकर बढ़ावा दे रहा है। एक तरह से पूरी दुनिया में वह जिहाद को संचालित कर रहा है। पाकिस्तान पूरी तरह से सैन्य तानाशाही से त्रस्त है और उसका कोई भविष्य नहीं है।

टॉम कूपर ने क्या कहा?

मीडिया बातचीत में उन्होंने कहा कि “दुनिया इस बात को जानती है कि पाकिस्तान ही आतंकियों का आका है, जो वह अपनी जमीन आतंकियों के भरण पोषण के लिए देता है। यही मुख्य वजह है कि भारत में पहलगाम और अन्य आतंकी हमले होते हैं। लेकिन अब पाकिस्तान अपनी इन हरकतों की वजह से मुंह की खाएगा। वह एक तरह से आतंकवाद की भी कमान संभाल रहा है। आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए हर हल में पाकिस्तान को सबक सिखाना जरुरी है।”

धर्म का कर रहा दुरुपयोग

रक्षा विशेषज्ञ टॉम कूपर ने पाकिस्तान की पोल खोलते हुए बातचीत में कहा कि ” पाकिस्तान वहां के आम लोगों को लालच देकर, धर्म के नाम पर उनसे गलत काम करवाता है। पाकिस्तान विशेष रूप से धर्म का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग कर वह जिहाद को भी खुलकर बढ़ावा दे रहा है।”

India Pak

कूपर ने अपने ब्लॉग में क्या कहा?

भारत पाकिस्तान की डिफेंस क्षमताओं को नुकसान पहुंचाने मे शत-प्रतिशत सफल रहा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई करने का प्रयास तो किया, लेकिन वह पूरी तरह से असफल रहा और भारत ने अपनी एयर डिफेंस सिस्टम को लगातार सक्रिय रखा और पाकिस्तान के सभी ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराया। वहीं पाकिस्तान सैन्य तानाशाही रवैये से भी त्रस्त है। कूपर रक्षा वैज्ञानिक के साथ साथ 560 से ज्यादा किताबों के लेखक भी हैं।

पाकिस्तान ने फिर चली नापाक चाल, कश्मीर विवाद में करा दी इस देश के एंट्री

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।