जल्द थमेगी जंग! चीन पहुंचे ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची, वांग यी के साथ मिडिल ईस्ट तनाव पर चर्चा

Summary :

Abbas Araghchi China Visit: अमेरिका और ईरान के बीच लगातार तनाव बना हुआ है। इसी बीच ईरान ने UAE पर मिसाइल हमला किया था और होमुर्ज में ताबड़तोड़ गोलीबारी के बाद अमेरिका पर भी आरोप लगाया था। वहीं दूसरी तरफ ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची लगातार विदेश दौरा कर रहे है। आज वह चीन दौरे पर पहुंच गए है और बीजिंग में चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और नए क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर चर्चा करने के लिए उच्च स्तरीय बैठक की। Abbas Araghchi China Visit: चीन पहुंचे ईरानी विदेश मंत्री वांग यी के…

Abbas Araghchi China Visit: अमेरिका और ईरान के बीच लगातार तनाव बना हुआ है। इसी बीच ईरान ने UAE पर मिसाइल हमला किया था और होमुर्ज में ताबड़तोड़ गोलीबारी के बाद अमेरिका पर भी आरोप लगाया था। वहीं दूसरी तरफ ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची लगातार विदेश दौरा कर रहे है। आज वह चीन दौरे पर पहुंच गए है और बीजिंग में चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और नए क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर चर्चा करने के लिए उच्च स्तरीय बैठक की।

Abbas Araghchi China Visit: चीन पहुंचे ईरानी विदेश मंत्री

Abbas Araghchi China Visit
Abbas Araghchi China Visit (Source: Social Media)

वांग यी के निमंत्रण पर अराघची बुधवार को चीन की राजधानी पहुंचे।  ईरान के सरकारी प्रसारक, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग के अनुसार, यह यात्रा पश्चिम एशिया में बढ़ते संकट के बीच अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर चर्चा करने के उद्देश्य से की गई है।  चीनी विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने इस मुलाकात की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों नेता मौजूदा भू-राजनीतिक माहौल पर विचारों का पर चर्चा के लिए बैठ की है।

Also Read: टूटेगा सीजफायर या होगी दूसरे दौर की बातचीत…48 घंटे मे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची का तीसरी बार पाक दौरा

द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय स्थिरता पर चर्चा

अराघची ने कहा कि यह यात्रा विभिन्न वैश्विक साझेदारों के साथ तेहरान की “चल रही राजनयिक परामर्श” का हिस्सा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि चर्चा द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय स्थिरता दोनों पर केंद्रित होगी। बीजिंग की यह यात्रा अराघची की पाकिस्तान, ओमान और रूस की महत्वपूर्ण तीन-राष्ट्र यात्रा के बाद हुई है। ये मुलाकातें पश्चिम एशिया में चल रही मौजूदा उथल-पुथल के दौरान क्षेत्रीय समर्थन जुटाने के लिए ईरान के व्यापक राजनयिक प्रयासों का हिस्सा हैं।

Abbas Araghchi in China: राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी मुलाकात

Abbas Araghchi in China
Abbas Araghchi in China (Source: Social Media)

अराघची ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी मुलाकात की थी। इस दौरान पुतिन ने पुष्टि की कि मॉस्को मध्य पूर्व में शीघ्र शांति समझौता कराने के लिए “अपनी पूरी शक्ति से प्रयास” करने को तैयार है। रूसी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि ईरानी लोग अपनी राष्ट्रीय संप्रभुता के लिए “साहस और वीरता” से लड़ रहे हैं। इन विस्तृत चर्चाओं के दौरान, अराघची ने विशेष रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका और इज़राइल से जुड़े “युद्ध और आक्रामकता” का जिक्र किया।

ALSO READ: क्यूबा ने अमेरिकी सैन्य खतरे को “निंदनीय” बताते हुए की कड़ी आलोचना

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।