गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को बड़ी राहत! सहारनपुर और अंबाला कैंट के बीच चलेगी अनारक्षित समर स्पेशल ट्रेन

Summary :

Summer Special Train: गर्मी के मौसम में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के लिए अनारक्षित समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। उत्तर रेलवे की ओर से मिली जानकारी के अनुसार सहारनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन और अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के बीच विशेष ट्रेन सेवा 6 मई से 15 जुलाई 2026 तक संचालित की जाएगी। ट्रेन की समय सारिणी और प्रमुख ठहराव रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 04525 सहारनपुर से सुबह 4:40 बजे रवाना होकर विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए सुबह 6:45 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04526 अंबाला…

Summer Special Train: गर्मी के मौसम में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के लिए अनारक्षित समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। उत्तर रेलवे की ओर से मिली जानकारी के अनुसार सहारनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन और अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के बीच विशेष ट्रेन सेवा 6 मई से 15 जुलाई 2026 तक संचालित की जाएगी।

ट्रेन की समय सारिणी और प्रमुख ठहराव

रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 04525 सहारनपुर से सुबह 4:40 बजे रवाना होकर विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए सुबह 6:45 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04526 अंबाला कैंट से रात 8:20 बजे चलकर रात 10:30 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में पिलखनी, सरसावा, कलानौर, यमुनानगर-जगाधरी, जगाधरी वर्कशॉप, दराजपुर, मुस्तफाबाद, बराड़ा, तंदवाल, केसरी और दुखेरी जैसे स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे स्थानीय यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा।

यात्रियों के लिए सुविधा और रेलवे की अपील

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि गर्मी की छुट्टियों के दौरान इस रूट पर यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होती है। ऐसे में यह अनारक्षित स्पेशल ट्रेन न सिर्फ भीड़ को कम करेगी, बल्कि दैनिक यात्रियों और कम दूरी के सफर करने वालों के लिए भी सुविधाजनक विकल्प साबित होगी। उत्तर रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले समय सारिणी की जानकारी अवश्य जांच लें और यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।