Afzal Ansari: सपा सांसद अफजाल अंसारी के गांजे वाले बयान के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

Summary :

Afzal Ansari: यूपी के गाजीपुर में समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ रविवार को बीएनएस की धारा 353(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है। सपा सांसद ने गांजे को लेकर विवादित टिप्पणी दी थी। Highlights सपा सांसद अफजाल अंसारी पर दर्ज हुआ मुकदमा अफजाल अंसारी का विवादित बयान गांजे का लाइसेंस दे सरकार- फजाल अंसारी सपा सांसद अफजाल अंसारी पर दर्ज हुआ मुकदमा सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ गोराबाजार चौकी इंचार्ज राजकुमार शुक्ला की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। सांसद अफजाल अंसारी ने कहा था कि लाखों लोग गांजा पीते हैं और इसे भगवान का…

Afzal Ansari

Afzal Ansari: यूपी के गाजीपुर में समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ रविवार को बीएनएस की धारा 353(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है। सपा सांसद ने गांजे को लेकर विवादित टिप्पणी दी थी।

Highlights

  • सपा सांसद अफजाल अंसारी पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • अफजाल अंसारी का विवादित बयान
  • गांजे का लाइसेंस दे सरकार- फजाल अंसारी

सपा सांसद अफजाल अंसारी पर दर्ज हुआ मुकदमा

सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ गोराबाजार चौकी इंचार्ज राजकुमार शुक्ला की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। सांसद अफजाल अंसारी ने कहा था कि लाखों लोग गांजा पीते हैं और इसे भगवान का प्रसाद मानते हैं। यदि गांजा भगवान का प्रसाद है, तो इसे अवैध क्यों माना जाता है। उन्होंने आगे कहा था कि कई साधु-संत और महात्मा समाज के लोग गांजे का सेवन करते हैं। आगामी कुम्भ मेला के दौरान यदि वहां एक मालगाड़ी गांजा भी भेज दिया जाए, तो भी वह खत्म हो जाएगा।

गांजे का लाइसेंस दे सरकार- अफजाल अंसारी

सांसद ने अपने बयान में आगे कहा था कि लखनऊ में भी बड़े-बड़े लोग गांजा पीते हैं, इसलिए भांग की तरह सरकार को इसका भी लाइसेंस देना चाहिए। आपको बताते चलें, अफजाल अंसारी अपने बयान को लेकर अकसर चर्चे में रहते हैं। इससे पहले भी वह अपने बयानों की वजह से सुर्खियां बटोर चुके हैं।

गाजीपुर:सपा सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ FIR,गांजा को लेकर दिया था बयान |  Samajwadi party Ghazipur mp Afzal Ansari fir registered ganja legal  statement

अफजाल अंसारी का विवादित बयान

बता दें कि सपा सांसद ने गाजीपुर में गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा था कि अगर शराब और भांग को कानूनी दर्जा प्राप्त है तो गांजे को भी वैध कर दिया जाए। हम कहते हैं कि गांजा को कानून का दर्जा देकर वैध कर दो। लाखों की संख्या में लोग खुलेआम गांजा पी रहे हैं। धार्मिक आयोजनों में लोग गांजा पीते हैं। लोग इसे भगवान का प्रसाद और बूटी बताकर सेवन करते हैं। उन्होंने सवाल करते हुए कहा था, भगवान का प्रसाद अवैध क्यों है भाई, यह दोहरी नीति क्यों? कानून में अवैध और पीने के लिए छूट।

यूपी में एनकाउंटर पर अफजाल अंसारी का बयान

अफजाल अंसारी ने यूपी में एनकाउंटर को लेकर भी बयान दिया था। एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा था कि झूठी कहानी बनाकर किसी का एनकाउंटर कर देना गलत है। हमारा संविधान भी इसकी इजाजत नहीं देता है। इस दौरान उन्होंने अपने भाई मुख्तार अंसारी अंसारी की मौत को लेकर भी बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि यह मामला कोर्ट में चल रहा है, ऐसे में इसका जवाब हम कोर्ट में ही देंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Pannelal Gupta