Ahmedabad Plane Accident: CM पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुख, रखा दो मिनट का मौन

Summary :

जान गंवाने लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अहमदाबाद विमान हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और दो मिनट का मौन रखा। उन्होंने सोशल मीडिया पर पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं और ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगतों की आत्मा को शांति मिले।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर शुक्रवार को दुख जताया। उन्होंने दो मिटन का मौन भी रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना से मन व्यथित है। मैं हादसे में जान गंवाने लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। इस संबंध में उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर एक पोस्ट किया, जिसमें कहा, “आज प्रातःकाल बैठक के दौरान अहमदाबाद विमान हादसे पर शोक व्यक्त किया। बैठक से पूर्व इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में हताहत हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा। इस दुःखद घटना से मन अत्यंत व्यथित है, पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।”

उन्होंने इस संबंध में किए अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर किए अपने पोस्ट में कहा था, “अहमदाबाद में हुई दुर्भाग्यपूर्ण विमान दुर्घटना में कई यात्रियों के असमय निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। इस हृदय विदारक हादसे में दिवंगत यात्रियों, मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों एवं क्रू मेंबर्स के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। उन्होंने आगे कहा था, “ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिवारजनों को यह असीम पीड़ा सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति:”

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने इस संबंध में अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट के जरिए दर्द बयां किया। प्रधानमंत्री ने कहा, “आज अहमदाबाद में दुर्घटनास्थल का दौरा किया। तबाही बेहद दुखद है। अधिकारियों और टीमों से मुलाकात की जो घटना के बाद अथक परिश्रम कर रहे हैं। हमारी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने इस अकल्पनीय त्रासदी में अपने प्रियजनों को खो दिया है। इसके अलावा, एयर इंडिया ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए ‘मित्र एवं सहायता केंद्र’ स्थापित करने की जानकारी दी है।

उत्तराखंड: कैंची धाम मेले को बेहतर बनाने के लिए सीएम धामी सक्रिय

एयर इंडिया के मुताबिक, यह ‘मित्र एवं सहायता केंद्र’ हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की सहायता करने का काम करेगा। यह मित्र एवं सहायता केंद्र मुख्य रूप से राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली, मुंबई और गैटेविक हवाई अड्डे पर स्थापित किए गए हैं। यह जानकारी एयर इंडिया ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर दी है। बता दें कि गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एयर इंडिया का विमान हादसे का शिकार हो गया था। इस विमान में 242 लोग सवार थे, जिसमें से महज 1 व्यक्ति की ही जान बच पाई। इस व्यक्ति की पहचान ब्रिटिश मूल के भारतीय नागरिक के रूप में हुई है।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.