AIMIM vs SP controversy: यूपी में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अभी से ही सियासी गलियारों में सरगर्मी बढ़ी हुई है। नेताओं के बीच बयानबाजियां भी तेज हो गई है। ऐसे में सपा मुखिया अखिलेश यादव चुनाव से पहले इटावा में मंदिर बनवा रहे हैं। अखिलेश यादव ने मंदिर में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के बाल स्वरूप की प्रतिमा के संयोजन की तस्वीर साझा की थी. इस पर यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी सपा पर जुबानी हमला बोला। इतना ही नहीं यह जुबानी लड़ाई AIMIM पार्टी तक पहुंची। इस मामले में AIMIM के नेताओं ने कहा कि अखिलेश यादव ने मुस्लिमों को अपना गुलाम समझ रखा है।
AIMIM vs SP controversy: सपा ने AIMIM को कहा और होगा बुरा हाल!
बता दें कि अखिलेश यादव के तस्वीर साझा करने के मामले में AIMIM नेताओं की एंट्री हुई है। इस बयान पर मऊ जनपद की घोसी लोकसभा चुनावी क्षेत्र से सांसद और सपा नेता राजीव राय की जबावी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि यूपी चुनाव से पहले ऐसे बयान आते ही रहेंगे। सांसद ने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव से पहले यह सब बयान आते रहेंगे। आगे उन्होंने AIMIM नेताओं के बयान पर कहा कि ये लोग पिछले चुनाव में भी यूपी आए तो क्या हुआ? इसके लिए हमें कोई सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि आगामी यूपी चुनाव में AIMIM का और भी बुरा हाल होगा।
कब होंगे यूपी चुनाव?
मालूम हो कि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को भारतीय राजनीति के लिए सबसे महत्वपूर्ण चुनावों में से एक माना जा रहा है। UP देश का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है, और इसकी विधानसभा में कुल 403 सीटें हैं। उम्मीद है कि ये आगामी चुनाव 5 साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद, फरवरी या मार्च 2027 में होंगे। लगभग सभी राजनीतिक दलों ने 2027 के UP विधानसभा चुनावों के लिए अपनी तैयारियाँ पहले ही शुरू कर दी हैं। योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं।
ALSO READ: 1.50 लाख के पार सोना, चांदी में भारी उछाल, जानें दिल्ली, यूपी, मुंबई समेत कई बड़े शहरों का ताजा भाव























