मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कनाडा की नागरिकता के मुद्दे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शुक्रवार को कहा कि उनकी नागरिकता को बेवजह विवादों में घसीटा गया है। श्री कुमार ने कहा कि उन्हें कभी भी भारत के प्रति अपने प्रेम को साबित करने की जरूरत नहीं हुई है।
मुंबई में 29 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान वोट नहीं डाल पाने को लेकर उनकी देशभक्ति को लेकर उठे सवाल के मुद्दे पर उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘मैने कभी भी इस बात से इंकार नहीं किया हैं कि मेरे पास कनाडा का पासपोर्ट है। इसी तरह यह भी सत्य है कि मैं गत 7 वर्षों में कभी भी कनाडा नहीं गया हूँ।
— Akshay Kumar (@akshaykumar) May 3, 2019
मैं भारत में काम करता हूं और भारत में ही सभी तरह के कर भरता हूं।’’ प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी का साक्षात्कार लेने के बाद से सुर्खियों में आए श्री कुमार ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘‘मैं अपनी नागरिकता के बारे में रूचि और नकारात्मकता के बारे में हकीकत में नहीं जानता हूं। मैंने कभी नहीं छुपाया या इंकार नहीं किया कि मेरे पास कनाडा का पासपोर्ट है।’’
उन्होंने लिखा, ‘‘मुझे कभी भी किसी से अपनी देशभक्ति साबित करने की जरूरत नहीं हुई। मुझे यह जानकर दुख हुआ कि मेरी नागरिकता को बेवजह विवादों में घसीटा गया। यह मामला निजी, कानूनी तथा गैर राजनीतिक है और दूसरों को इसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। ’’ उन्होंने कहा है कि भारत को सशक्त बनाने के लिए वह अपनी तरफ से छोटा ही सही मगर कुछ ने कुछ योगदान करते रहेंगे।


Download Android App
Download iOS App



