अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि अमेरिका वैश्विक प्रतिस्पर्धा में ‘परचम’ लहरा रहा है, जबकि उसके प्रतिद्वंद्वी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। फॉगी बॉटम स्थित अमेरिकी विदेश विभाग के मुख्यालय में विदेश नीति पर बाइडेन ने राष्ट्रपति रहते हुए अपना अंतिम भाषण दिया, जिसमें उन्होंने अपने प्रशासन की उपलब्धियों और पिछले चार वर्षों में दुनिया में आए बदलावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एक नया दौर शुरू हो गया है। इन चार वर्षों में कई संकट आए जिनका हमने डटकर सामना किया।
वैश्विक अर्थव्यवस्था, प्रौद्योगिकी, मानवीय मूल्यों का भविष्य संकट से पहले से कहीं अधिक मजबूती के साथ उभरे हैं। यह एक तेजी से बढ़ती प्रतिस्पर्धा है। मैं हमारे प्रशासन का आभार व्यक्त करता हूं कि अमेरिका वैश्विक प्रतिस्पर्धा में परचम लहरा रहा है।
बाइडेन ने कहा कि अमेरिका अधिक मजबूत हुआ है, उसके साझेदारों से संबंध भी मजबूत हुए हैं जबकि उसके प्रतिद्वंद्वियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। हमने इसके लिए कोई युद्ध नहीं किया। राष्ट्रपति रहने के दौरान, मैंने हर तरह से अमेरिका की ताकत को बढ़ाया है।


Download Android App
Download iOS App




