ट्रंप होटल विस्फोट में बड़ा खुलासा, अमेरिकी सैनिक ने किया था विस्फोट

Summary :

ट्रंप होटल विस्फोट में अमेरिकी सैनिक का नाम

अमेरिका के लास वेगास में ट्रम्प इंटरनेशनल होटल के बाहर बुधवार को साइबर ट्रक में धमाका हुआ था। इस धमाके के बाद जांच की गई और FBI ने जांच में बड़ा खुलासा किया है। बताया गया कि साइबर ट्रक में विस्फोट करने वाला चालक अमेरिकी सैनिक था। जिसकी पहचान मैथ्यू एलन लिवेल्सबर्गर के रूप में हुई है। लिवेल्सबर्गर जर्मनी में 10वें विशेष बल समूह के साथ थे और घटना के समय छुट्टी पर थे। मैथ्यू एलन ने विस्फोट से पहले खुद को सिर में गोली मार दी थी। इस धमाके में सात लोग घायल हो गए। लास वेगास के शेरिफ केविन मैकमैहिल ने समाचार सम्मेलन में बताया कि चालक ने विस्फोट से पहले खुद को सिर में गोली मार ली थी। उन्होंने समाचार सम्मेलन में लिवेल्सबर्गर की एक तस्वीर दिखाई और उसका नाम बताया।

क्या कहा अमेरिकी सेना ने
अमेरिकी सेना ने एक बयान में कहा कि लिवेल्सबर्गर अपनी मौत के समय छुट्टी पर थे। लिवेल्सबर्गर “ग्रीन बेरेट्स” में थे ये एक अमेरिकी विशेष बल है जिन्हें आमतौर पर “ग्रीन बेरेट्स” के रूप में जाना जाता है, खुद को गुरिल्ला युद्ध और विदेशों में अपरंपरागत रणनीति में विशेषज्ञता रखने वाले एक कुलीन लड़ाकू बल के रूप में पेश करते हैं। एलए टाइम्स के अनुसार, लिवेल्सबर्गर ने अकेले काम किया और मकसद की जांच की जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने न्यू ऑरलियन्स हमले और लास वेगास साइबरट्रक विस्फोट के बीच संभावित संबंध के बारे में बोलते हुए कहा कि जांच अभी भी चल रही है।

टेस्ला ने रोका बड़ा हमला ?

ट्रंप होटल के बाहर हुए विस्फोट से माना जा रहा है कि अमेरिकी सैनिक जिसने साइबर ट्रक में विस्फोट किया था वह बड़े हमले की फिराक में था लेकिन टेस्ला का साइबर ट्रक एक स्टील वाहन है जिसने बड़े विस्फोट की घटना को होने से बचाया। शेरिफ ने बताया की विस्फोट से ज्यादातर नुकसान ट्रक के अंदर के हिस्से तक ही सीमित रह गया था। क्योंकि विस्फोट ऊपर की तरफ हुआ था।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।