भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गुरुवार यानी आज सुल्तानपुर संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के समर्थन में खुर्शीद क्लब मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
भाजपा के जिला प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बुधवार कल शाम को यहां जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्री शाह हेलीकॉप्टर से अपराह्न करीब 3:30 बजे यहां पुलिस लाइन पहुंचेगे। उसके बाद भाजपा अध्यक्ष सड़क मार्ग से सभा स्थल खुर्शीद क्लब मैदान पहुंचेगे और चुनावी सभा को संबोधित करेगे।


Download Android App
Download iOS App




