उत्तर प्रदेश के संभल स्थित मुस्लिम बाहुल्य इलाके में एक और मंदिर मिला है। मंदिर 46 साल पुराना है। जो बंद पड़ा था। यह अतिक्रमण हटाने के दौरान घनी बस्ती के बीच पुलिस को दिखी। मंदिर की साफ-सफाई करवाई जा रही है। मंदिर हयातनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरायतरीन में है। इससे पहले संभल के खग्गू सराय इलाके में मंदिर मिला था।
मुस्लिम बाहुल्य इलाके में मिला है मंदिर
सरायतरीन पूरी तरह से मुस्लिम बाहुल्य है। हालांकि, किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं पाया गया है। मंदिर का दरवाजा खुला तो उसके अंदर हनुमान जी और राधा-कृष्ण की मूर्तियां थीं। इन्हें साफ-सुथरा किया गया है। पिछले शनिवार को संभल हिंसा के बाद उपद्रवियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन के दौरान पहला मंदिर मिला था। बिजली चोरी का हाल देखकर एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई भड़के थे। बिजली विभाग के अधिकारियों ने एसपी को बताया कि हम चेकिंग करने जाते हैं तो दबंग लोग धमकाते हैं। यह बात सामने आने के बाद से पुलिस-प्रशासन ने अतिक्रमण और बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई शुरू की।
सपा सांसद के घर से 200 मीटर की दूरी पर मंदिर
मंदिर1978 का है। 46 वर्षों से बंद पड़ा यह मंदिर सपा सांसद जियाउररहमान बर्क के घर से 200 मीटर की दूरी पर मिला था। मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा, शिवलिंग, नंदी स्थापित थे।


Download Android App
Download iOS App



