Apple Store Opening in India: बेंगलुरु में खुलेगा तीसरा स्टोर, Apple Product खरीदने का शानदार मौका

Summary :

Apple Store Opening in India: टेक दिग्गज एप्पल अब भारत में तेजी से विस्तार कर रहा है। कंपनी ने घोषणा करते हुए बताया कि कंपनी भारत में अपने तीसरे ऑफिशियल स्टोर को बेंगलुरु में 2 सितंबर को ओपन करेगी, जिसका नाम ‘एप्पल हेबल’ होगा। इससे पहले कंपनी के भारत में दो रिटेल स्टोर एप्पल बीकेसी और एप्पल साकेत मुंबई और नई दिल्ली में मौजूद हैं। यह स्टोर की ओपनिंग देश में एप्पल के लिए एक महत्वपूर्ण विस्तार के रूप में देखी जा रही है. जो भारत में अधिक से अधिक ग्राहकों को एप्पल प्रोडक्ट को देखने और खरीदने के लिए…

Apple Store Opening in India: टेक दिग्गज एप्पल अब भारत में तेजी से विस्तार कर रहा है। कंपनी ने घोषणा करते हुए बताया कि कंपनी भारत में अपने तीसरे ऑफिशियल स्टोर को बेंगलुरु में 2 सितंबर को ओपन करेगी, जिसका नाम ‘एप्पल हेबल’ होगा। इससे पहले कंपनी के भारत में दो रिटेल स्टोर एप्पल बीकेसी और एप्पल साकेत मुंबई और नई दिल्ली में मौजूद हैं। यह स्टोर की ओपनिंग देश में एप्पल के लिए एक महत्वपूर्ण विस्तार के रूप में देखी जा रही है. जो भारत में अधिक से अधिक ग्राहकों को एप्पल प्रोडक्ट को देखने और खरीदने के लिए आकर्षित करेगा।

Apple Hebbal Store

एप्पल हेबल के लिए बैरिकेड का आज सुबह पेश किया गया। भारत के राष्ट्रीय पक्षी और गौरव के प्रतीक मोर से प्रेरित, पंखों से सजी यह कलाकृति भारत में एप्पल के तीसरे स्टोर का दर्शाती है। कंपनी ने बताया कि एप्पल हेबल में ग्राहक एप्पल के संपूर्ण प्रोडक्ट लाइनअप को एक्सप्लोर कर सकेंगे और नए फीचर्स एक्सपीरियंस कर सकेंगे। साथ ही, स्पेशलिस्ट, क्रिएटिव्स, जीनियस और डेडिकेटेड बिजनेस टीम से एक्सपर्ट सपोर्ट भी पा सकेंगे।

Apple Store Opening in India
Apple Store Opening in India

Apple Store Opening in India

कंपनी ने कहा कि ओपनिंग डे से पहले एप्पल ग्राहकों को एक्सक्लूसिव एप्पल हेबल वॉलपेपर्स, साउंड ऑफ बेंगलुरु से प्रेरित क्यूरेटेड एप्पल म्यूजिक प्लेलिस्ट सुनने और अपकमिंग स्टोर के बारे में जानने के लिए आमंत्रित कर रहा है। इस बीच, एप्पल भारत में अपने मैन्युफैक्चरिंग प्रयासों को तेज करते हुए अपकमिंग आईफोन 17 सीरीज के सभी मॉडल को देश में तैयार कर रहा है, जिनमें पहली बार हाई-एंड प्रो वर्जन भी शामिल हैं।

iPhone 17 Series
iPhone 17 Series

iPhone 17 Series

एप्पल ने iPhone 17 का उत्पादन पांच फैक्ट्री तक विस्तार कर दिया है, जिनमें से दो फैक्ट्री ने अभी काम करना शुरू किया है। साथ ही माना जा रहा है कि टेक दिग्गज द्वारा ‘प्रो’ मॉडल की कम यूनिट का निर्माण किए जाने की उम्मीद है।

ALSO READ: Google Pixel 10 Pro Series Launched: तगड़े फीचर के साथ लॉन्च हुए यह 4 स्मार्टफोन, जानें कीमत

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।