Badrinath Dham Opening 2026: उत्तराखंड में आज चार धाम यात्रा की शुरूआत हो गई है। गंगोत्री, यमुनोत्री,केदारनाथ के बाद आज बद्रीनाथ धाम के भी कपाट खुल गए है। विधि विधान के साथ सुबह सवा 6 बजे भक्तों के लिए खोल दिए है। इस दौरान हजारों की संख्या में भक्तों के बद्रीविशाल जयकारों से मानो पूरा हिमालय गूंज उठा। भव्य बद्री विशाल का धाम बद्रीनाथ को 25 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। कपाट खुलने के समय उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।
Badrinath Dham Opening 2026: पुष्कर सिंह धामी का माना दौरा
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली में स्थित माना का दौरा किया, जहां उन्होंने क्षेत्र का भ्रमण किया और तीर्थयात्रियों और स्थानीय निवासियों के साथ गर्मजोशी से बातचीत की। इस अवसर पर उन्होंने सभी से चार धाम यात्रा को सुरक्षित, सुखद और पर्यावरण के अनुकूल बनाने में योगदान देने की अपील की और प्लास्टिक मुक्त हरित तीर्थयात्रा के महत्व पर जोर दिया। माना गांव की महिलाओं ने लोकगीत गाकर और स्थानीय उत्पाद भेंट करके मुख्यमंत्री का भव्य पारंपरिक स्वागत किया।
LIVE: श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर दर्शन-पूजन
https://t.co/YxOYShrcaA— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) April 23, 2026
उत्तराखंड में चारों धाम खुल गए
पारंपरिक रीति-रिवाजों और वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ आज सुबह 6:15 बजे श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। तीर्थयात्रा के मौसम के प्रारंभ के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर को सजाया गया था। अब उत्तराखंड में चारों धाम खुल गए है और भक्तों की भारी भीड़ के साथ सड़कों में भी गाड़ियों की भी लंबी कतारें देखने को मिल रही है।
Badrinath Kapat Opening 2026: बाबा बद्रीनाथ सभी को आशीर्वाद दें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारों धाम यात्रा पूरी तरह से खुल गई है। चारों धामों के आशीर्वाद और भगवान बद्री विशाल के आशीर्वाद से चारों धाम यात्रा सुरक्षित और सफल हो। बाबा बद्रीनाथ के कपाट खुलने के शुभ अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों से बातचीत की और कहा कि बाबा बद्रीनाथ सभी को आशीर्वाद दें।
ALSO READ: शुभ मुहूर्त में विधि-विधान के साथ खुले केदारनाथ के कपाट, बाबा केदार के जयकारों से गूंजा पूरा धाम


Download Android App
Download iOS App




