बेरहम मां! 22 दिन की बच्ची का गला घोंट दिया, परदेस में रहता है पति, दादा ने दर्ज कराई FIR

Summary :

Bageshwar Newborn Daughter Murder: उत्तराखंड के बागेश्वर में बैजनाथ थाना क्षेत्र के जैसेर गांव से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने ‘मां’ शब्द को ही कलंकित कर दिया। जन्म देने वाली मां ने ही अपनी महज 22 दिन की बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी। इस इलाके से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इसको लेकर ग्रामीण समाज में स्त्री-शिशु सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बच्ची की हत्या के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। आरोपी मां के खिलाफ FIR दर्ज मासूम बच्ची के दादा केशर सिंह ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। डॉक्टरों ने रिपोर्ट…

Bageshwar Newborn Daughter Murder: उत्तराखंड के बागेश्वर में बैजनाथ थाना क्षेत्र के जैसेर गांव से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने ‘मां’ शब्द को ही कलंकित कर दिया। जन्म देने वाली मां ने ही अपनी महज 22 दिन की बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी। इस इलाके से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इसको लेकर ग्रामीण समाज में स्त्री-शिशु सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बच्ची की हत्या के बाद परिवार में हड़कंप मच गया।

आरोपी मां के खिलाफ FIR दर्ज

Bageshwar Newborn Daughter Murder
Bageshwar Newborn Daughter Murder (Image- Social Media)

मासूम बच्ची के दादा केशर सिंह ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। डॉक्टरों ने रिपोर्ट में साफ कहा कि बच्ची का गला दबाया गया था। रिपोर्ट के आधार पर केशर सिंह ने बैजनाथ थाना कोतवाली में आरोपी मां के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। परिवार का कहना है कि यह घटना बेहद दुखद है और इससे सभी लोग सदमे में हैं। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

DSP Ajay Sah Statement: 22 दिन की बच्ची की निर्मम हत्या

Bageshwar Newborn Daughter Murder
Bageshwar Newborn Daughter Murder (Image- Social Media)

पुलिस उपाधिक्षक अजय साह ने कहा कि केदार सिंह ने थाना बैजनाथ में तहरीर दी कि उनकी बहु ने 22 दिन की बच्ची की निर्मम हत्या कर दी है, जिसमें आज हमने थाने में मुकदमा दर्ज कर दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले में विधिक कार्यवाही कर रही है।

छोटी-छोटी बातों पर कलेश करती थी बहू

Bageshwar Infant Death
Bageshwar Infant Death (Image- Social Media)

केशर सिंह ने बताया कि उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा विदेश में नौकरी करता है और छोटा बेटा घर के कामों में माता-पिता का हाथ बंटाता है। बड़े बेटे की शादी अप्रैल 2025 में हुई थी। शादी के तीन महीने तक सब ठीक चल रहा था, लेकिन उसके बाद बहुत छोटी-छोटी बातों को लेकर कलेश करने लगी। उसके माता-पिता ने भी बेटी का पक्ष लेते हुए तांत्रिकों के कहने पर अलग-अलग आरोप लगाए, जिससे घर में हमेशा कलेश होता था। कुछ समय बाद घर में किलकारी गूंजी, बहू ने बेटी को जन्म दिया। लेकिन इसके बाद भी बहू अपने सास-ससुर से लड़ती रहती थी।

Bageshwar Infant Death: सास-ससुर और बहू की काउंसलिंग

अपनी बहू की प्रताड़ना से परेशान होकर केशर सिंह ने पुलिस अधीक्षक बागेश्वर को अपनी बहू के खिलाफ शिकायत पत्र दिया था, जिस पर महिला हेल्पलाइन में उसकी काउंसलिंग चल रही थी। लेकिन बहू ने उल्टा वन स्टॉप सेंटर में कॉल करके सास-ससुर पर ही झूठे आरोप लगाकर शिकायत कर दी। घटना के दिन सुबह वन स्टॉप सेंटर से कुछ कर्मचारी घर आए और उन्होंने सास-ससुर और बहू की काउंसलिंग कराई, जिसमें बहू ने अपने सास-ससुर से अलग रहने का लिखित में कथन दिया। उसके बाद सास-ससुर ने उसे रहने और खाने के लिए उसके मुताबिक कमरा दे दिया, लेकिन उसी शाम बहू ने इस घटना को अंजाम दे दिया।

इस दुःखद घटना के बाद शक होने पर दादा केशर सिंह ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने का आग्रह किया। पोस्टमार्टम होने के बाद डॉक्टरों ने पुष्टि की कि बच्ची का गला दबाया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर उन्होंने बैजनाथ थाना कोतवाली में आरोपी बहू के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें: सोनिया विहार में दर्दनाक एक्सीडेंट, डंपर की टक्कर से बच्ची की मौत, 2 भाई घायल; शादी से लौट रहे थे सभी

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।