Bangladesh Voilence: बांग्लादेश में छात्र नेता से सामाजिक कार्यकर्ता बने शरीफ उस्मान हादी की हत्या को दो हफ्ते से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक असली हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इस देरी को लेकर लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। इसी बीच, इकबाल मंच ने रविवार को पूरे देश में पूरी तरह से नाकाबंदी करने की घोषणा की है।
Bangladesh Voilence: यूनुस सरकार को इकबाल मंच का अल्टीमेटम
इकबाल मंच लगातार अंतरिम यूनुस सरकार पर दबाव बना रहा है। मंच का कहना है कि यदि हादी के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया, तो देशभर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन होंगे। नाकाबंदी के ऐलान से पहले मंच ने लगातार दो दिनों तक धरना-प्रदर्शन किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इकबाल मंच ने शनिवार रात करीब 11:30 बजे फेसबुक पोस्ट के जरिए बताया कि नाकाबंदी रविवार सुबह 11 बजे से शुरू होगी।

Iqbal Forum Announced: शाहबाग में दूसरे दिन भी जारी रहा धरना
इकबाल मंच का धरना ढाका के शाहबाग चौराहे पर दूसरे दिन भी जारी रहा। इसी दौरान पर्यावरण सलाहकार सैयदा रिजवाना हसन और ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस (डीएमपी) के कमिश्नर शेख मोहम्मद सज्जत अली रात करीब 11 बजे प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात कर हादी हत्याकांड की जांच की प्रगति के बारे में जानकारी दी।
Usman Hadi Death: सरकार का भरोसा: इंसाफ दिलाया जाएगा
पर्यावरण सलाहकार सैयदा रिजवाना हसन ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि अंतरिम सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने कहा कि हादी की हत्या में शामिल लोगों और पर्दे के पीछे काम करने वालों की पहचान कर उन्हें सजा दिलाने के लिए सरकार पूरी कोशिश कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी और मामले का त्वरित ट्रायल कराया जाएगा।

Bangladesh Protest: जांच में हुई प्रगति
डीएमपी कमिश्नर शेख मोहम्मद सज्जत अली ने कहा कि सरकार ने इस हत्याकांड की जांच के लिए पुलिस, बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी), रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) और अन्य एजेंसियों को जिम्मेदारी सौंपी है। अब तक जांच में 10 संदिग्धों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई दो पिस्तौल और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। इसके अलावा, 218 करोड़ टका के हस्ताक्षर किए हुए चेक भी जब्त किए गए हैं।
चार्जशीट की समयसीमा
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 7 जनवरी तक इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। हालांकि, प्रदर्शनकारी इससे संतुष्ट नहीं हैं और उनका कहना है कि जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Yunus Government: देशभर में प्रदर्शन
शनिवार को इकबाल मंच के कार्यकर्ताओं ने ढाका, सिलहट, चटगांव और कुश्तिया समेत कई शहरों में सड़कें जाम कीं और धरना देकर हादी के लिए इंसाफ की मांग की। गौरतलब है कि 12 दिसंबर को बाइक सवार दो हमलावरों ने हादी के सिर में गोली मार दी थी। इलाज के लिए उन्हें सिंगापुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


Download Android App
Download iOS App




