Barabanki LPG Dispute Case: देश में अब LPG संकट गहराता जा रहा है, अब ये केवल रसोई तक सीमित नहीं बल्कि इसके चलते हंसते-खेलते परिवार उजड़ने लगे है। मामला उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद का है, जहां पत्नी ने चूल्हे पर खाना बनाने से मना कर दिया और पति से सिलेंडर भरवाने की मांग की। लेकिन पति ने भी सिलेंडर भरवाने से मना कर दिया। जिसके बाद पत्नी 5 महीने के बच्चे के साथ घर छोड़कर चली गई। पति पिछले तीन दिनों से उसको ढूंढ रहा है, लेकिन उसका अभी तक कोई पता नहीं चला।
Barabanki LPG Dispute Case: कुछ कपड़े और 1000 रुपए लेकर फरार हुई पत्नी

पत्नी अपने साथ कुछ कपड़े और घर में रखे हुए 1000 रुपए लेकर फरार हो गई। पति का कहना है कि जो गली हुई है माफ़ कर दो, वापस घर लौट आओ। यह पूरा मामला घुंघटेर थाना क्षेत्र के बौधनी मजरे खटौली गांव का है। यहां के अनिल कुमार की दो साल पहले सुमन देवी (29) के साथ शादी हुई थी। दोनों का एक 5 महीने का एक बच्चा भी है। पति टू पॉवर कंपनी में काम करता है।
Barabanki Gas Cylinder: पत्नी ने की सिलेंडर भरवाने की मांग
पिछले सोमवार की सुबह 8 बजे अनिल नाईट ड्यूटी करके घर लौटा था। घर लौटने पर उसने जब पत्नी से खाना मंगा, तो पता चला कि खाना ही नहीं बना है। इस पर पति ने पत्नी से खाना न बनाने का कारण पूछा, तो उसने कहा, “अब चूल्हे पर खाना नहीं बनाउंगी, गैस-सिलेंडर भरवा दो।”
Cylinder Booking Issues: ‘माफ कर दो और वापस घर लौट आओ’
पति अनिल ने बताया कि पत्नी ने गैस सिलेंडर भरवाने की मांग की थी। इसी बात को लेकर दोनों में बीच झगड़ा हो गया। झगडे के बाद अनिल अपने कमरे में सोने चला गया। इसी दौरान सुमन देवी अपने कपड़े, 1000 रुपए नकद और पांच महीने के बेटे को लेकर घर से चली गई। शाम को करीब 4 बजे जब अनिल की नींद खुली, तो उसे पता चला कि पत्नी और बच्चा घर से गायब है। काफी तलाश के बाद भी उनकी कोई जानकारी नहीं मिली। फिलहाल पुलिस ने पति की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।
अनिल ने भावुक होकर कहा, “जो भी गलती हुई हो, माफ कर दो और वापस घर लौट आओ।” पति ने बताया कि वह पिछले तीन दिनों से अपने परिजनों के साथ मोहम्मदपुर खाला के टेढ़ावां, असगीनगर, उस्मानपुर और सीतापुर के बनेहरा सहित रिश्तेदारों के यहां तलाश कर चुका है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। थाना प्रभारी बेचू यादव ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें: ऐसी झील, जहां खूबसूरती और खौफ साथ-साथ रहते हैं; 1986 में बरसी थी मौत























