भीषण सड़क हादसे में 5 जिंदा जले, 10 सेकंड में सिपाही अशरफ का पूरा परिवार खत्म; वीडियो देख कांप जाएगी रूह

Summary :

Barabanki Road Accident: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में दर्दनाक खबर सामने आई है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दो कारों की भिंड़त के बाद आग लग गई। दर्दनाक हादसे मे एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर जान चली गई। मृतकों में मां और चार बच्चे शामिल हैं। हादसे में 5 लोग घायल है। जिसमें 2 की हालत काफी नाजुक है। UP Fire Incident: कैसे हुई ये घटना? बता दें कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार दोपहर करीब 3 बजे डीह गांव के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। मौके पर सिपाही जावेद अशरफ की पत्नी, 3 बेटियों और एक बेटे…

Barabanki Road Accident: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में दर्दनाक खबर सामने आई है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दो कारों की भिंड़त के बाद आग लग गई। दर्दनाक हादसे मे एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर जान चली गई। मृतकों में मां और चार बच्चे शामिल हैं। हादसे में 5 लोग घायल है। जिसमें 2 की हालत काफी नाजुक है।

UP Fire Incident: कैसे हुई ये घटना?

Barabanki Road Accident
Barabanki Road Accident (credit-sm)

बता दें कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार दोपहर करीब 3 बजे डीह गांव के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। मौके पर सिपाही जावेद अशरफ की पत्नी, 3 बेटियों और एक बेटे की मौत हुई। इस घटना में 5 लोग घायल हैं। दो की हालत बेहद खराब है। सभी को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बाराबंकी के एसपी अर्पित विजयवर्गीय के मुताबिक़, सिपाही जावेद अशरफ की पत्नी अपने दो बेटियां और एक बेटे के साथ आजमगढ़ के साथ लखनऊ आ रहे थे। बीच रास्ते में आज़मगढ़ की तरफ से आ रही ब्रेजा कार पीछे से वैगनआर में टकरा गई। इसके बाद जोरदार धमाका हुआ और दोनों कार सेकेंडों में आग का गोला बन गया। इस घटना में 5 लोग जिंदा जल गए। इस हादसे में 5 लोगों को जिंदा बचाया गया है।

Barabanki Accident News: घटना पर पुलिस अधिकारी ने क्या बयान दिया? (Barabanki Road Accident)

Barabanki Road Accident
Barabanki Road Accident

बाराबंकी के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट शशांक त्रिपाठी ने पुष्टि की है कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए भयानक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और घायलों को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। हादसे के बाद पुलिस ने दोनों गाड़ियों को ज़ब्त कर लिया है और जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा सिर्फ़ तेज़ रफ़्तार की वजह से हुआ या ड्राइवर को गाड़ी चलाते समय नींद आ गई थी। हादसे का खौफ़नाक मंज़र देखकर वहां मौजूद लोगों की रूह कांप गई।

ये भी पढ़ें: थाईलैंड में पकड़े गए गोवा अग्निकांड के आरोपी लूथरा ब्रदर्स, पासपोर्ट सस्पेंड, भारत लाने की तैयारी शुरू

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।