Bareilly Crime News: बरेली में पंचायत बनी खूनी आखाड़ा! दामाद ने सास और साले पर चाकू से हमला कर ले ली जान, जानें पूरा मामला

Bareilly Crime News ( image AI ganrated)

Bareilly Crime News: बरेली जिले के इज्जतनगर थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां रहपुरा चौधरी मोहल्ले में सोमवार को एक पारिवारिक विवाद सुलझाने के लिए बुलाई गई पंचायत अचानक हिंसा में बदल गई। आपसी समझौते की कोशिश के बीच दामाद ने गुस्से में चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में उसकी सास और साले की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Bareilly Crime News: घरेलू विवाद के कारण मायके में रह रही थी पत्नी

जानकारी के अनुसार रहपुरा चौधरी मोहल्ले के रहने वाले 35 वर्षीय अफसर खान उर्फ बौरा का अपनी पत्नी 30 वर्षीय साइमा खान से काफी समय से घरेलू विवाद चल रहा था। परिवार में लगातार तनाव रहने के कारण साइमा पिछले करीब पांच दिनों से अपने मायके में रह रही थी। दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के लिए सोमवार को एक पंचायत बुलाई गई थी, जिसमें परिवार और आसपास के कुछ लोग भी मौजूद थे।

पंचायत के दौरान अचानक हुआ हमला

बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान किसी बात पर अफसर खान अचानक गुस्से में आ गया। आरोप है कि वह पहले से ही चाकू लेकर आया था। पंचायत के बीच उसने ससुराल पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया। सबसे पहले उसने अपनी 54 वर्षीय सास आसमा और 20 वर्षीय साले आदिल पर कई वार किए। हमला इतना तेज था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पत्नी भी हमले में गंभीर घायल

जब यह हमला हुआ तो अफसर खान की पत्नी साइमा बीच-बचाव करने पहुंची। इस दौरान आरोपी ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। साइमा गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवार के लोगों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना के बाद इलाके में मचा हड़कंप

दिनदहाड़े हुई इस दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में डर और तनाव का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और हालात को संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

रिश्तेदारी में हुई थी शादी

स्थानीय लोगों के मुताबिक अफसर खान और साइमा की शादी रिश्तेदारी में हुई थी। साइमा, अफसर खान के चाचा की बेटी बताई जा रही है। दोनों के दो छोटे बच्चे भी हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी शामिल हैं। इस घटना के बाद दोनों मासूम बच्चों के सिर से परिवार का सहारा लगभग छिन गया है।

बहन ने लगाए गंभीर आरोप

मृतका की बहन शिफा ने आरोपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अफसर खान उनकी बहन के साथ मारपीट करता था और घर का खर्च भी ठीक से नहीं उठाता था। इसी वजह से साइमा को मायके बुलाया गया था और उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी की गई थी। शिफा का आरोप है कि शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने यह भी दावा किया कि आरोपी पंचायत में पहले से चाकू लेकर आया था और उसी ने उनकी मां, भाई और बहन पर हमला किया।

यह भी पढ़ें: Exam में उत्तर की जगह लिखी ‘गालियां’ और ‘शायरी’, यूनिवर्सिटी के 5000 छात्र फेल, प्रदर्शन करने पहुंचे तो खुला शर्मनाक राज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।