Bhopal Beautician Rape Case: मध्य प्रदेश की राजधानी से फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ जैसा मामला सामने आया है। जहां धर्म परिवर्तन और यौन शोषण का एक बड़ा सिंडिकेट उजागर हुआ है। छत्तीसगढ़ और MP की दो युवतियों ने भोपाल के बागसेवनिया थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उन्हें नशीले पदार्थ देकर कई बार रेप किया गया और इस्लाम धर्म अपनाने के लिए मजबूर किया गया।
नशीले पदार्थ पिलाकर कई बार किया दुष्कर्म
पीड़िता पेशे से ब्यूटीशियन है, उसने अपनी रूम पार्टनर पर साजिश रचने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि अगस्त 2025 में अमरीन का एक दोस्त पीड़िता को अपनी बहन के घर ले गया, जहां उसे नशीले पदार्थ पिलाकर कई बार दुष्कर्म किया गया।

अमरीन पीड़िता को अपने परिजनों से मिलाने के लिए गांधी नगर स्थित अब्बास नगर ले गई। यहां अमरीन के भाई बिलाल ने चाय में नशे का पदार्थ मिलाकर बेहोशी की हालत में युवती के साथ रेप किया। इसके बाद फिर अमरीन किसी निजी काम का बहाना बनाकर पीड़िता को अपने साथ अहमदाबाद ले गई, जहां यासिर नामक युवक ने उसके साथ दरिंदगी की। पीड़िता का आरोप है कि अमरीन के करीबी चंदन यादव ने भी उसके साथ रेप किया।
Love Jihad Case Bhopal: मुस्लिम धर्म अपनाने और शादी करने का दबाव
पीड़िता ने अपनी शिकायत में कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि उसे जबरदस्ती छोटे कपड़े पहनाकर शहर के पॉश पब और लाउंज में ले जाते थे। उसे अनजान लोगों से संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जाता था। आरोपियों ने उसपर लगातर धर्म बदलने का भी दबाव बनाया, उसे नमाज पढ़ने और बुर्का पहनने पर भी मजबूर किया। अमरीन पीड़िता पर मुस्लिम युवक से शादी करने का दबाव बनती थी। वह कहती थी कि हमारे यहां लड़के अच्छे हैं, लड़कियों को मारते नहीं, शराब नहीं पीते हैं, तुम भी हमारा धर्म अपना लो। पीड़िता के विरोध करने पर उसे जान से मारने कि धमकी दी जाती थी।
MP Chhattisgarh Girl Rape: दूसरी पीड़िता ने भी बताई ऐसी ही आपबीती
इस मामले में नया मोड़ तब आया, जब एक युवती ने सामने आकर इसी तरह की आपबीती सुनाई। उसने भी बागसेवनिया थाने में एफआईआर दर्ज कराई है, उसे भी नशा देकर गैंगरेप का शिकार बनाया गया। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है कि क्या ये कोई संगठित गिरोह है जो लड़कियों को टारगेट कर रहा है।
6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

बागसेवनिया पुलिस ने इस मामले में अब तक 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिसमें अमरीन खान उर्फ माहिरा, उसके प्रेमी चंदन यादव, भाई बिलाल, यासिर, साथी आफरीन और दोस्त चानू शामिल है। अब तक अमरीन उर्फ माहिरा, आफरीन और चंदन गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस ने सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है।


Download Android App
Download iOS App




