Bhopal Rape Case : ज्‍यादा से ज्‍यादा हिंदू लड़कियों से रेप करना पुण्य का काम, बोला फरहान

Summary :

फरहान के बयान से भोपाल में हड़कंप

भोपाल में लव जिहाद मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। फरहान ने हिंदू लड़कियों से रेप को पुण्य का काम बताया। SIT गैंग की फंडिंग की जांच कर रही है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो लक्सरी लाइफस्टाइल जीते थे। ये सभी आरोपी पहले हिंदू लड़की से दोस्ती करते थे और बाहर मिलते रहते थे। फिर इनको प्यार का झांसा देकर हिंदू लड़कियों के साथ दुष्कर्म करते थे

भोपाल में लव जिहाद मामले में लगातार कई खुलासे हो रहे हैं। इस बीच एक बड़ा खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामले की जांच कर रही SIT अब इस गैंग की फंडिंग कनेक्शन की भी पड़ताल कर रही है। खबर है कि भोपाल का एक नामी बदमाश इस काम के लिए गैंग को फंडिंग करता है। पुलिस ने अभी तक इस मामले में तीन आरोपियों को दबोचा है. ये तीनों आरोपी लक्सरी लाइफस्टाइल जीते थे। जबकि उनका परिवार साधारण है। फरहान के पास 3 लाख की स्पोर्ट्स बाइक थी। जबकि दूसरे आरोपी अली के पास महंगी घड़ियों का कलेक्शन था।

जिहाद की मंशा से करते थे दोस्ती

बता दें कि हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म मामले में लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी फरहान ने कहा कि उससे कोई गलती नहीं हुई है। वह कोई गलत काम नहीं किया है। ऐसा करना तो (सवाब) पुण्य का काम होता है। उसका लक्ष्य था कि वह और अधिक हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म करे. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यह गैंग जिहाद की मंशा से हिंदू लड़कियों के साथ रेप करता था। हालांकि अब भोपाल लव जिहाद की जांच के लिए शनिवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम भोपाल पहुंचेगी और जांच के बाद रिपोर्ट सौंपेगी।

वीडियो बनाकर देते थे धमकी

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब एक हिंदू लड़की थाने में शिकायत दर्ज कराई। लड़की के शिकायत के अनुसार, ये सभी आरोपी पहले हिंदू लड़की से दोस्ती करते थे और बाहर मिलते रहते थे। फिर इनको प्यार का झांसा देकर हिंदू लड़कियों के साथ दुष्कर्म करते थे और उसका वीडियो बना लेते थे। वीडियो बनाने के बाद आरोपी लड़कियों को धमकी देते थे और उनपर दबाव बनाते थे कि वो अपनी दूसरी दोस्त से भी दोस्ती कराएं।

रेंट पर बेड शेयरिंग, सो सकता है कोई भी, महिला का ये अनोखा आइडिया वायरल

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।