Biswan News: जनपद सीतापुर के कोतवाली बिसवां क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक गांव में रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करते हुए एक चाचा ने अपनी ही नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्ची की उम्र मात्र आठ वर्ष बताई जा रही है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है।
Biswan News: आटा देने गई बच्ची के साथ हुई वारदात
मिली जानकारी के अनुसार, आठ वर्षीय बच्ची घर से पास में ही आटा देने के लिए गई थी। इसी दौरान आरोपी चाचा ने बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ यह अमानवीय कृत्य किया। बच्ची इतनी छोटी थी कि वह तत्काल किसी को अपनी पीड़ा नहीं बता सकी। घटना के बाद वह चुप और डरी हुई हालत में घर लौट आई।

Biswan News Today: तबीयत बिगड़ने पर सामने आया मामला
घटना के कुछ समय बाद बच्ची की तबीयत अचानक खराब होने लगी। उसे तेज दर्द और असहजता महसूस होने लगी, जिससे परिजन घबरा गए। जब हालत ज्यादा बिगड़ने लगी, तो परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना देने का निर्णय लिया। परिजनों ने डायल 112 पर कॉल कर मदद मांगी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलने पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची और प्रभारी निरीक्षक मुकुल प्रकाश वर्मा को मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद बिसवां पुलिस द्वारा बच्ची को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिसवां में भर्ती कराया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी अमन सिंह ने बताया कि बच्ची की मां की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पुलिस हिरासत में है विधिक कार्यवाही की जा रही है।
यह भी पढ़ें: आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चलती बस बनी आग का गोला! यात्रियों के बीच मची अफरा-तफरी


Download Android App
Download iOS App




