प्रोटीन से भरपूर लड्डू खाने से कई फ़ायदे होते हैं, सर्दियों का मौसम आते ही , जिसमें आपको अलग-अलग तरह के लड्डू खाने को मिलते हैं.
ड्राई फ्रूट्स और गुड़ के लड्डू घर में बनना बहुत ही आम बात है, लेकिन आज हम आपको बताएंगे एक ऐसा लड्डू जिसे खाकर आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलेगा और आपकी हड्डियां भी मजबूत होंगी.
लड्डू बनाने के लिए आपको भुने चने, बादाम, मखाने, गुड़ और घी की जरूरत होगी.
पैन में थोड़ा सा देसी गर्म घी करके इस पाउडर को उसमें डालें और अच्छे से भून लें.
गुड़ को अलग फ्राइंग पैन में लेकर उसे थोड़े से पानी में डालें और पिघला लें. अब इस गुड़ के पेस्ट को अच्छे से छान लें.
गुड़ की प्यूरी को ड्राई फ्रूट्स पाउडर में डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें इलायची पाउडर भी डाल सकते हैं.
अब हाथ पर हल्का सा घी लगाकर लड्डू को बांध लें. आपके ‘प्रोटीन’ से भरपूर लड्डू तैयार हैं.
रोजाना आप एक गिलास दूध के साथ इस लड्डू को खाकर शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी कर सकते हैं.


Download Android App
Download iOS App













