कई बार इंसान कमाने के बाद भी कर्ज में डूबा रहता है। अगर आप इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में ये चमत्कारिक टिप्स फॉलो कर सकते हैं।
कर्ज से छुटकारा पाने के लिए घर या दुकान में तिजोरी को उत्तर दिशा में रखना चाहिए क्योंकि इस दिशा में देवी लक्ष्मी और कुबेर देव का वास माना गया है।
इसके अलावा घर में धन का आगमन होता है और नकारात्मक ऊर्जा का भी नाश होता है। परिवार के सदस्यों की आय भी बढ़ती है।
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर उन्हें हल्दी की गांठ अर्पित करें। इस टोटके से जल्द कर्ज की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी।
पीपल के पेड़ की पूजा करें कर्ज को जल्द खत्म करने के लिए आप शनिवार के दिन यह उपाय कर सकते हैं। इस दिन सुबह नहाने के बाद पीपल के पेड़ की पूजा-अर्चना करें।
इसके साथ ही दीपक को जलाएं और पेड़ की परिक्रमा लगाएं और समस्या से मुक्ति पाने के लिए प्रार्थना करें।
इस उपाय को सच्चे मन से करने से कर्ज कम होने लगता है और धन की प्राप्ति होती है। आपको यह उपाय एक बार जरूर करना चाहिए।
पंजाब केसरी डॉट कॉम यहां बताई गई किसी भी मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है


Download Android App
Download iOS App












