बागपत में कुट्टू का आटा खाने से एडीएम समेत 2 दर्जन लोग बीमार, जिला अस्पताल कराया गया भर्ती

Buckwheat Flour and Health

Buckwheat Flour and Health : नवरात्रि का पर्व चल रहा है और इस दौरान बड़ी संख्या में लोग व्रत रखकर पूजा-अर्चना करते हैं. 9 दिनों तक व्रत रखने वाले लोग फलाहार के साथ कुट्टू के आटे से बने व्यंजनों का सेवन करते हैं. कुट्टू के आटे को व्रत वाला आटा भी कहा जाता है. यह आटा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें पोषक तत्वों का भंडार होता है.

नवरात्रि में कुट्टू के आटे की डिमांड अक्सर बढ़ जाती है और यह आटा काफी महंगा होता है. ऐसे में दुकानदार कुट्टू के आटे में मिलावट कर देते हैं या सालों पुराना आटा बेच देते हैं, जिससे लोगों की सेहत बिगड़ जाती है. अगर कुट्टू का आटा फ्रेश हो, तो इसका सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है, लेकिन 2-3 महीने से ज्यादा पुराना आटा कंटामिनेटेड हो जाता है. इसकी वजह से उल्टी, दस्त, पेट दर्द, बेचैनी समेत पेट की समस्याएं पैदा हो जाती हैं.

Buckwheat Flour and Health: बागपत में हुए बीमार

Buckwheat Flour and Health
Buckwheat Flour and Health (Social Media)

ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के बागपत से सामने आया है जहां कुट्टू के आटे से बने खाने का सेवन करने के बाद एडीएम (न्यायिक) शिव नारायण सिंह सहित करीब दो दर्जन लोगों की तबीयत अचानक खराब हो गई। सभी को तुरंत जिला संयुक्त अस्पताल और बड़ौत के सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

एक ही परिवार के कई लोग हुए प्रभावित

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम कई लोगों ने व्रत के दौरान कुट्टू के आटे से बना भोजन किया था। इसके बाद कासिमपुर खेड़ी गांव में एक ही परिवार के 9 सदस्य, मलकपुर गांव में 6 लोग और बावली गांव के 2 लोग बीमार हो गए। इन सभी में एडीएम और उनके सहयोगी भी शामिल हैं।

भोजन करने के कुछ समय बाद ही लोगों को उल्टी, घबराहट और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं होने लगीं। हालत बिगड़ने पर सभी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल डॉक्टरों के अनुसार सभी मरीजों की स्थिति स्थिर है।

Chemical Buckwheat Flour: मिलावटी आटे की आशंका, जांच शुरू

घटना के बाद स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। डीपी सिंह ने बताया कि यह पता लगाया जा रहा है कि संबंधित कुट्टू का आटा कहां से खरीदा गया था। संदिग्ध दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और सैंपल लेकर जांच की जा रही है।

प्रशासन की अपील, सतर्क रहें उपभोक्ता

अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे केवल भरोसेमंद और पैक्ड खाद्य सामग्री का ही इस्तेमाल करें। साथ ही चेतावनी दी गई है कि मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

यह भी पढ़ेंप्रेमिका से बात करता था दोस्त, ‘अवैध संबंधों’ की रंजिश में लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट, जानें क्या था पूरा विवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।