BYD EV SUV Atto 2: BYD की यह कार बाजार में उड़ाएगी गर्दा! 20 लाख से कम कीमत में 450KM की देगी रेंज

Summary :

BYD EV SUV Atto 2: चीन की वाहन निर्माता कंपनी BYD की भारतीय बाजार में धमाकेदार एंट्री की है। अब भारतीय बाजार में कई नई कार पेश की जा रही है। BYD ने अपनी सबसे चर्चित EV SUV, Atto 2 से पर्दा उठा दिया है। बता दें कि दिल्ली की सड़कों में इस कार को ट्रायल के दौरान देखा गया है। इस EV SUV में बैटरी विकल्प के साथ ही कई शानदार फीचर को शामिल किया जाएगा। आईए विस्तार से जानते है इस कार में क्या फीचर मिलने की उम्मीद है और भारतीय बाजार में इस कार की क्या कीमत…

BYD EV SUV Atto 2: चीन की वाहन निर्माता कंपनी BYD की भारतीय बाजार में धमाकेदार एंट्री की है। अब भारतीय बाजार में कई नई कार पेश की जा रही है। BYD ने अपनी सबसे चर्चित EV SUV, Atto 2 से पर्दा उठा दिया है। बता दें कि दिल्ली की सड़कों में इस कार को ट्रायल के दौरान देखा गया है। इस EV SUV में बैटरी विकल्प के साथ ही कई शानदार फीचर को शामिल किया जाएगा। आईए विस्तार से जानते है इस कार में क्या फीचर मिलने की उम्मीद है और भारतीय बाजार में इस कार की क्या कीमत होगी।

BYD EV SUV Atto 2
BYD EV SUV Atto 2

BYD EV SUV Atto 2

Atto 2 कार में शानदार फीचर के साथ ही दो बैटरी विकल्प को शामिल किया जाएगा। बता दें कि बेस मॉडल में 51.1 kWh बैटरी पैक दिया गया है और कंपनी का दावा है कि यह 345km की रेंज देने में सक्षम है। वहीं कम्फर्ट मॉडल में 64.8kWh का बैटरी विकल्प दिया गया है और यह 420km की रेंज देने में सक्षम है। बता दें कि यह कार 174bhp और 290Nm का टॉर्क जेनेरेट करने में सक्षम है।

वेरिएंट बैटरी पैक (kWh) दावा की गई रेंज (km) पावर (bhp) टॉर्क (Nm)
बेस मॉडल 51.1 345 174 290
कम्फर्ट मॉडल 64.8 420 174 290

BYD Atto 2 Features

BYD ने भारतीय बाजार में कई शानदार कार को लॉन्च किया है। अब इंतजार है Atto 2 कार के भारतीय बाजार में लॉन्च होने का। फीचर की बात करें तो इसमें 12.8 इंच की रोटेटिंग Touchscreen  दिया जाएगा, कैबिन में एम्बिएंट लाइटिंग, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस Apple कारप्ले और Android ऑटो फीचर को शामिल किया जाएगा।

Fast Charging

दो बैटरी विकल्प के साथ ही फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। बता दें कि बेस वेरिएंट में 82kW का DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इस वेरिएंट में कार सिर्फ आधे घंटे में 50 प्रतिशत तक चार्ज की जा सकती है और वहीं दूसरे मॉडल में 155kW चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। जो चार्जिंग के समय को लगभग 21 मिनट तक कम किया जा सकता है।

वेरिएंट DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट 50% चार्जिंग में समय
बेस मॉडल 82 kW लगभग 30 मिनट
कम्फर्ट मॉडल 155 kW लगभग 21 मिनट (50% तक)
BYD EV SUV Atto 2
BYD EV SUV Atto 2

BYD Atto 2 Price

Atto 2 के बारे में अभी कंपनी ने आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन माना जा रहा है कि इस कार को वर्ष 2025 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। शानदार फीचर और दो बैटरी विकल्प के साथ ही कीमत की बात करें तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 20 लाख रुपये तक लॉन्च की जा सकती है।

ALSO READ:  Maruti E Vitara Production: विदेशों में रफ्तार भरेगी भारत की EV कार, PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।