उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सीसीटीवी निगरानी से नकल पर लगेगी लगाम

Summary :

हरिद्वार में बोर्ड परीक्षा के लिए सीसीटीवी निगरानी अनिवार्य

उत्तराखंड के हरिद्वार में 21 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर जिला अधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में जिला अधिकारी ने आगामी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर कुछ जरूरी निर्देश जारी किए। उन्होंने सभी विद्यालयों में तत्काल सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में 21 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के मद्देनजर जिला अधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक के दौरान जिला अधिकारी ने आगामी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों में तुरंत सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की नकल या गड़बड़ी को रोका जा सके। जो विद्यालय कैमरे नहीं लगवा रहे हैं, उनकी सूची तैयार की जाए। उन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र के रूप में नहीं चुना जाएगा। सभी स्कूलों को तुरंत सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे और ऐसा नहीं करने वाले स्कूलों को परीक्षा केंद्र आवंटित नहीं किया जाएगा।

वहीं हरिद्वार जिले के शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के लिए जिला अधिकारी के निर्देश पर सभी परीक्षा केंद्रों पर निगरानी और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। यह कदम परीक्षा के दौरान किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए उठाया जा रहा है। हमारे जिले को अन्य जिलों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करने की आवश्यकता है, खासकर इसलिए क्योंकि यहां वित्त विहीन संस्थानों की संख्या ज्यादा है। 100 परीक्षा केंद्रों में से 51 वित्त विहीन संस्थान हैं और इन्हीं संस्थानों को परीक्षा केंद्रों के रूप में चयनित किया गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर व्यवस्थापकों की नियुक्ति की गई है, ताकि परीक्षा की प्रक्रिया सुचारु रूप से चल सके। उनका मुख्य उद्देश्य शांतिपूर्ण और शुचितापूर्ण परीक्षा कराना है। सीसीटीवी कैमरे से सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाएगी, जिससे पारदर्शिता और निष्पक्षता बनी रहे। वहीं परीक्षा केंद्रों की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.