जानिए, भारत के ऑटो उद्योग में अगले तीन वर्षों में होगी लगातार वृद्धि, कितना बढ़ेगा प्रतिशत

Summary :

वित्त वर्ष 2025 में तिपहिया उद्योग में 10% की वृद्धि संभव

नोमुरा की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत के यात्री वाहन उद्योग में अगले तीन वर्षों में लगातार वृद्धि होने की उम्मीद है।

 रिपोर्ट में वर्ष 2025 में 1.5 प्रतिशत की वृद्धि दर का अनुमान लगाया गया है।

 वित्त वर्ष 2026 में 5 प्रतिशत और वित्त वर्ष 2027 में 6 प्रतिशत की वृद्धि होगी।

वहीं बाजार में प्रीमियम कारों और एसयूवी की मांग मजबूत रहने की उम्मीद है।

ट्रक और बसों सहित वाणिज्यिक वाहन (सीवी) क्षेत्र के वित्त वर्ष 2025 में स्थिर रहने का अनुमान है।

वित्त वर्ष 2026 और वित्त वर्ष 2027 में 5 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है।

वहीं दोपहिया सेगमेंट के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। रिपोर्ट में वित्त वर्ष 2025 में 10 प्रतिशत की वृद्धि, वित्त वर्ष 2026 में 7 प्रतिशत बढ़ेगा

वित्त वर्ष 2027 में 6.5 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है।

ऑटो-रिक्शा सहित तिपहिया (3W) उद्योग के भी वित्त वर्ष 2025 में 10 प्रतिशत की वृद्धि होने की संभावना है, जबकि वित्त वर्ष 2026 और वित्त वर्ष 2027 दोनों में 5 प्रतिशत की वृद्धि होगी।

iPhone 16e में Apple का पहला इन-हाउस C1 मॉडेम, जानें इसके फायदे

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।