रामनगरी अयोध्या में आज हनुमान जयंती की धूम देखने को मिल रही है। श्रद्धालु आस्था से सराबोर नजर आ रहे हैं। अयोध्या में मुख्य रूप से हनुमान जन्मोत्सव छोटी दीपावली के एक दिन पहले मनाया जाता है। सुबह से ही सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी में श्रद्धालुओं की आमद शुरू हो गई।
- अयोध्या में आज हनुमान जयंती की धूम देखने को मिल रही है
- श्रद्धालु आस्था से सराबोर नजर आ रहे हैं
- सुबह से ही सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी में श्रद्धालुओं की आमद शुरू हो गई
भक्तों ने बताये हनुमानगढ़ी के दर्शन जरुरी
श्रद्धालुओं का कहना है कि अगर राम नगरी अयोध्या आने के बावजूद भी हनुमानगढ़ी का दर्शन नहीं किया, तो यह हमारे लिए अधूरी यात्रा साबित होगी। ऐसे में हमारे लिए यह जरूरी हो जाता है कि हम हनुमान गढ़ी का दर्शन अवश्य करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जी रूद्र अवतार थे यानी शिव का अवतार थे। उनका जन्म चैत्र मास की पूर्णिमा को हुआ था, इसलिए इसे हनुमान जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है।
हनुमान जयंती के पीछे कई कथाएं प्रचलित
हालांकि, हनुमान जी की जन्मतिथि और जन्मस्थान को लेकर अलग-अलग मान्यताएं हैं। हनुमान जी का जन्म कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी यानी दीपावली के एक दिन पहले हुआ था, जिसका जिक्र वाल्मीकि रामायण में भी है। वहीं, कुछ लोग बजरंगबली का जन्म चैत्र शुक्ल पूर्णिमा तिथि को भी मानते हैं। इसके पीछे कई धार्मिक कथाएं प्रचलित हैं।


Download Android App
Download iOS App





