लोकसभा चुनाव 2019 : विराट कोहली – गौतम गंभीर जैसे सेलिब्रिटीज संग दिग्गज नेताओं ने किया मतदान

Summary :

विराट कोहली और गौतम गंभीर जैसे सेलिब्रिटीज संग दिगज नेताओं ने किया मतदान, शीला दीक्षित, अजय माकन और अरविंदर सिंह लवली ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया

राष्ट्रीय राजधानी की सात लोकसभा सीटों पर रविवार को जारी मतदान के बीच क्रिकेटर से नेता बने नेता गौतम गंभीर, शीला दीक्षित, पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन और विधायक अरविंदर सिंह लवली ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।पूर्वी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार गंभीर का मुकाबला लवली और आम आदमी पार्टी (आप) की आतिशी से है, वहीं नई दिल्ली से कांग्रेस के उम्मीदवार माकन का मुकाबला यहां से भाजपा की वर्तमान सांसद मीनाक्षी लेखी और आप के ब्रजेश गोयल से है। वहीँ साध्वी प्रज्ञा , सिद्धार्थनाथ सिंह , मनोहर लाल खट्टर जैसे दिग्गज नेताओं ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

शीला दीक्षित –

सेलिब्रिटीज संग दिगज नेताओं ने किया मतदान

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने निजामुद्दीन के एक मतदान केंद्र में वोट डाला। शीला दीक्षित उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर मैदान में हैं।

विराट कोहली-

सेलिब्रिटीज संग दिगज नेताओं ने किया मतदान

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी सजग मतदाता का फर्ज निभाते हुए सुबह सवेरे ही मतदान किया। वो गुरुग्राम के वोटर हैं।

गौतम गंभीर-

सेलिब्रिटीज संग दिगज नेताओं ने किया मतदान

पूर्वी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर भी आज सुबह पत्नी के संग वोटिंग करने पहुंचीं। पूर्व क्रिकेटर और नवोदित नेता गंभीर का मुकाबला आप उम्मीदवार आतिशी मार्लेना और कांग्रेस प्रत्याशी से पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली मैदान में हैं।

पत्नी के साथ मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह –

सेलिब्रिटीज संग दिगज नेताओं ने किया मतदान

केंद्रीय मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने भी प्रयागराज में अपनी पत्नी के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मनोहर लाल खट्टर –

celebrities voters

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल के एक मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग किया और जनता से वोट करने की अपील की।

साध्वी प्रज्ञा –

celebrities voters

मध्यप्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से बीजीपी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का मुकाबला कांग्रेस दिग्गज दिग्विजय सिंह से है।साध्वी प्रज्ञा ने भी आज सुबह मतदान किया।

मनीष सिसोदिया –

celebrities voters

दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट के पांडव नगर क्षेत्र में बने एक पोलिंग बूथ पर मतदान किया।

दिल्ली की सातों संसदीय सीटों- चांदनी चौक, पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और उत्तर-पश्चिमी दिल्ली पर रविवार को मतदान जारी है।

देखिये वीडियो – सेलिब्रिटी वोटर्स

लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण से जुड़ी बेहद अहम बातें !

Desk Team