सावधान! चंद्र ग्रहण का सूतक काल प्रभावी, जानें इस दौरान क्या करें और क्या नहीं

Chandra Grahan Sutak Kaal

Chandra Grahan Sutak Kaal: आज साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। खास बात ये है कि ये पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, इस दौरान चंद्रमा लाल रंग का दिखाई देगा, जिसे ब्लड मून भी कहा जाता है। ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले ही सूतक काल प्रारंभ हो जाता है और ग्रहण के समापन तक चलेगा। इस दौरान कुछ काम करने की मनाही होती है। आइए जानते हैं कि सूतक काल के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

Sutak Kaal Kab Lagega: सूतक काल का समय

Chandra Grahan Sutak Kaal
Sutak Kaal Kab Lagega (Image- Social Media)

आज यानी 3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। ग्रहण से 9 घंटे पहले ही सूतक काल लग जाता है। इसका सूतक काल सुबह 6 बजकर 23 मिनट से शुरू हो गया है। यह सूतक काल चंद्र ग्रहण के समाप्त होने तक चलेगा।

Sutak Kaal Me Kya Kare: सूतक काल में क्या करें?

  • सूतक काल के दौरान ध्यान और मंत्रों का जाप करना बहुत लाभकारी माना जाता है। आप “ॐ नमः शिवाय” या “ॐ श्री गणेशाय नमः” जैसे मंत्रों का जाप कर सकते हैं।
  • सूतक काल में मानसिक शांति, शुद्धता और सकारात्मक ऊर्जा के लिए ध्यान और योग करना एक बहुत अच्छा तरीका है।
  • सूतक काल में व्रत रखना या उपवासी रहना लाभकारी माना जाता है।
  • तुलसी का पौधा पवित्र और शुभ माना जाता है। सूतक काल में तुलसी की पूजा करने से नकारात्मकता दूर होती है।
  • सूतक काल के दौरान सफाई नहीं की जाती, लेकिन ग्रहण के बाद घर की सफाई करना शुभ होता है।
  • सूतक काल के दौरान किसी जरूरतमंद को दान देना या गरीबों की मदद करना अच्छा माना जाता है।

Sutak Kaal Me Kya Na Kare: सूतक काल में क्या न करें?

  • सूतक काल के दौरान नाखून और बाल नहीं कटवाने चाहिए।
  • सूतक काल के दौरान मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। इसलिए भगवान कि मूर्तियों को नहीं छूना चाहिए।
  • ग्रहण के दौरान खाना-पीना, सोना और शरीर पर तेल से मालिश करने की मनाही होती है।
  • सूतक काल में बच्चों,वृद्धों और गर्भवती महिलाओं को भोजन और दवा लेने में कोई मनाही नहीं है।
  • सूतक से पहले ही दूध, दही, अचार, चटनी और मुरब्बा में कुशा रखने से ये दूषित नहीं होते।
  • सूतक काल में किसी नए कार्य की शुरुआत या महत्वपूर्ण चीजों की खरीददारी नहीं करनी चाहिए।

Chandra Grahan Timing: कब लगेगा चंद्र ग्रहण?

Chandra Grahan Sutak Kaal
Chandra Grahan Timing (Image- Social Media)
घटना समय
चंद्र ग्रहण की शुरुआत दोपहर 3 बजकर 20 मिनट
चंद्र ग्रहण समाप्त शाम 6 बजकर 46 मिनट
ग्रहण की कुल अवधि लगभग 3 घंटे 27 मिनट
भारत में कब दिखेगा ग्रहण शाम 5 बजकर 59 मिनट के बाद

यह भी पढ़ें: सावधान! साल का पहला चंद्र ग्रहण आज, इस दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां, घर की सुख-शांति के लिए अपनाएं ये उपाय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।