‘नक्सलवाद अब यह अंतिम दौर में है…’, बस्तर ओलंपिक समापन समारोह में बोले अमित शाह

Chhattisgarh News

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में आयोजित संभाग स्तरीय बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने “हर घर रोशन” परियोजना का शुभारंभ किया और बस्तर के विकास को लेकर कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद ने वर्षों तक बस्तर के विकास को रोके रखा, लेकिन अब यह अंतिम दौर में है।

Chhattisgarh News: 31 मार्च 2026 तक देश होगा नक्सलवाद मुक्त

अमित शाह ने स्पष्ट कहा कि केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2026 तक पूरे देश को नक्सलवाद से मुक्त करने का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने कहा कि नक्सलवादी विकास के रास्ते में बाधा बने हुए थे और बस्तर क्षेत्र में डर का माहौल था। अब हालात तेजी से बदल रहे हैं और शांति की ओर कदम बढ़ चुके हैं।

Chhattisgarh News
Chhattisgarh News

Chhattisgarh News Today: बस्तर को देश का सबसे विकसित आदिवासी संभाग बनाने का संकल्प

गृहमंत्री ने कहा कि आने वाले पांच वर्षों में बस्तर को देश का सबसे विकसित आदिवासी संभाग बनाया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर गांव और हर घर तक बिजली पहुंचेगी। साथ ही नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। बस्तर की समृद्ध संस्कृति को देश-दुनिया में पहचान दिलाने का भी प्रयास किया जाएगा।

बुनियादी सुविधाओं पर रहेगा विशेष ध्यान

अमित शाह ने बताया कि बस्तर क्षेत्र में हर पांच किलोमीटर के दायरे में बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी ताकि ग्रामीणों को आर्थिक सेवाओं के लिए दूर न जाना पड़े। वन उपज के प्रसंस्करण के लिए स्थानीय स्तर पर यूनिट लगाए जाएंगे, जिससे आदिवासी समुदाय की आय बढ़ेगी। इसके अलावा डेयरी विकास के माध्यम से दुग्ध उत्पादन को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

नई इंडस्ट्री और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार

उन्होंने कहा कि बस्तर में नई औद्योगिक इकाइयां स्थापित की जाएंगी, जिससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे। साथ ही अस्पतालों और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा ताकि लोगों को बेहतर इलाज अपने क्षेत्र में ही मिल सके।

Chhattisgarh News
Chhattisgarh News

सरेंडर नक्सलियों के लिए पुनर्वास योजना

अमित शाह ने बताया कि अब तक 2 हजार से अधिक नक्सली युवाओं ने आत्मसमर्पण किया है। उनके लिए केंद्र और राज्य सरकार ने आकर्षक पुनर्वास योजनाएं बनाई हैं, ताकि वे मुख्यधारा में लौटकर सम्मानजनक जीवन जी सकें। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि जो लोग अभी भी हथियार उठाए हुए हैं, उन्हें वापस लाने में सहयोग करें।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बयान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नक्सलवाद अब आखिरी सांस ले रहा है और जल्द ही पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। उन्होंने 31 मार्च 2026 की समयसीमा को छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और खुशी का क्षण बताया।वहीं अमित शाह ने मंच से अपील की कि सरेंडर कर चुके नक्सलियों का तालियों से स्वागत किया जाए। उन्होंने कहा कि जो लोग अब भी संगठन में हैं, वे हथियार छोड़कर मुख्यधारा में आएं और सम्मान के साथ जीवन बिताएं।

सभा की प्रमुख बातें संक्षेप में

  • 31 मार्च 2026 तक देश नक्सलमुक्त होगा।
  • नक्सलवाद ने बस्तर के विकास को रोका।
  • बस्तर को सबसे विकसित आदिवासी संभाग बनाएंगे।
  • नक्सल खत्म होते ही विकास की नई शुरुआत होगी।
  • हर घर तक बिजली पहुंचाई जाएगी।
  • हर घर में नल से पानी मिलेगा।
  • 5 किमी के दायरे में बैंकिंग सुविधा होगी।
  • वन उपज के लिए प्रोसेसिंग यूनिट लगेंगी।
  • डेयरी के जरिए दुग्ध उत्पादन बढ़ेगा।
  • बस्तर में नई इंडस्ट्री और अस्पताल खुलेंगे।
  • सरेंडर नक्सलियों के लिए विशेष योजनाएं।
  • 700 से ज्यादा सरेंडर नक्सली खेलों में शामिल।
  • सरेंडर नक्सलियों का ताली बजाकर स्वागत करें।
  • हथियार छोड़कर सम्मान की जिंदगी अपनाने की अपील ।

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh: सुकमा में नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता, 10 माओवादियों ने किया सरेंडर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।