मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर प्रशासन और पुलिस की हाई-लेवल मीटिंग

Summary :

Chhattisgarh News: राजधानी में कानून व्यवस्था और मुख्यमंत्री के आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने संबंधित विभागों की संयुक्त बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री की सुरक्षा और कार्यक्रम की तैयारियां सख्त बैठक में पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कार्यक्रम स्थलों का पूर्व निरीक्षण किया जाए और आयोजकों से वर्मा कमीशन की सिफारिशों…

Chhattisgarh News: राजधानी में कानून व्यवस्था और मुख्यमंत्री के आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने संबंधित विभागों की संयुक्त बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

मुख्यमंत्री की सुरक्षा और कार्यक्रम की तैयारियां सख्त

बैठक में पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कार्यक्रम स्थलों का पूर्व निरीक्षण किया जाए और आयोजकों से वर्मा कमीशन की सिफारिशों का अनिवार्य पालन सुनिश्चित कराया जाए। इसके साथ ही आयोजकों से लिखित रूप में सहमति लेने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम निजी हों या शासकीय, सभी व्यवस्थाएं तय मानकों के अनुसार होनी चाहिए। लोक निर्माण विभाग को मंच एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं स्वास्थ्य विभाग को कार्यक्रम स्थल पर चिकित्सकों की अनिवार्य उपस्थिति और आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। साथ ही फायर सर्विस और अग्निशमन उपकरणों की व्यवस्था भी प्रत्येक कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से रखने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने विद्युत एवं तकनीकी व्यवस्थाओं पर विशेष जोर देते हुए कहा कि ई एंड एम (E&M) के अधिकारियों द्वारा माइक सिस्टम सहित सभी विद्युत व्यवस्थाओं की पूर्व जांच की जाए। विद्युत विभाग को निर्बाध और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ ही वैकल्पिक व्यवस्था तैयार रखने के निर्देश दिए गए, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

अधिकारियों को SOP पालन और समन्वय के निर्देश

बैठक में सभी अधिकारियों को एसओपी का सख्ती से पालन करने और आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए गए, जिससे मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हो सकें। इस अवसर पर एडीएम उमाशंकर बंदे, एडीसीपी दौलत राम पोर्ते, सीएमएचओ डॉ. मिथिलेश चौधरी, प्रोटोकॉल अधिकारी मुकेश कोठारी, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता राजीव नशीने एवं नगर निगम उपायुक्त विनोद पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: इंसाफ नहीं, सिर्फ तारीख पर तारीख, बिक चुका है जजों का जमीर! जेल से न्यायपालिका पर जमकर बरसे पूर्व पाक PM इमरान खान

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।