Breaking: चित्रकूट में फिरौती न मिलने पर कपड़ा व्यापारी के बेटे की हत्या, एनकाउंटर में मारा गया आरोपी

Chitrakoot Victim Encounter

Chitrakoot Victim Encounter: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के बरगढ़ थाना क्षेत्र में अपहरणकर्ताओं ने फिरौती की रकम नहीं मिलने पर एक कपड़ा व्यापारी के 13 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी। वहीं, अपहरण में शामिल एक बदमाश शुक्रवार सुबह पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गोली लगने से मारा गया। जबकि दूसरे घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार को पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Chitrakoot Kidnapping Case: आयुष को बाइक सिखाने के बहाने बुलाया

Chitrakoot Victim Encounter
Chitrakoot Kidnapping Case (Image- Social Media)

चित्रकूट जिले के बरगढ़ में प्रतिष्ठित व्यापारियों में से हैं अशोक केशरवानी। उनका पुत्र आयुष केसरवानी (13) प्रयागराज जनपद के शंकरगढ़ कस्बा स्थित न्यू सेंटर एकेडमी में कक्षा सात का छात्र था। गुरुवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे आयुष कोचिंग से घर आया और मकान की छत पर पतंग उड़ा रहा था। इस दौरान घर के बगल में रहने वाले इरफान, जिसकी बक्सा बनाने व बेचने की दुकान है। वहां काम करने वाले हेल्पर कल्लू ने आयुष को बाइक सिखाने के बहाने नीचे बुलाया।

40 लाख रूपये मांगी फिरौती

आयुष उसके कहने पर नीचे आया, तो आयुष को बाइक देकर कुल्लू उसके पीछे बैठ और वहां से चला गया। रात के करीब साढ़े आठ बजे पिता अशोक के मोबाइल पर फोन आया और बताया गया कि आयुष किडनैप हो गया है। करीब 40 लाख रुपये का इंतजाम कर मऊ-बरगढ़ के बीच घाटी पर पैसा लेकर आना है।

Ayush Kesarwani Murder: फर्श के नीचे मिला बच्चे का शव

Chitrakoot Victim Encounter
Ayush Kesarwani Murder (Image- Social Media)

यह खबर सुनते ही अशोक सन्न रह गए। उन्होंने तुरंत अपने परिचित और पूर्व प्रधान प्रकाश केसरवानी को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद मामला एसपी चित्रकूट तक पहुंचा। पुलिस ने जांच शुरू की तो आयुष के लापता होने में इरफान और कल्लू के नाम सामने आए। इसी दौरान कल्लू के साथ आयुष की सीसीटीवी फुटेज भी मिल गई। शक होने पर पुलिस ने बक्से की दुकान की तलाशी ली, जहां शौचालय की फर्श नई बनी हुई दिखी। फर्श तोड़ने पर सीट के नीचे आयुष का शव बरामद हुआ, जिससे पूरे मामले का खुलासा हो गया।

Uttar Pradesh Crime News: एनकाउंटर में एक आरोपी ढेर, दूसरा घायल

Chitrakoot Victim Encounter
Uttar Pradesh Crime News (Image- Social Media)

यह देख परिजनों का कलेजा फट गया। आयुष की रस्सी से गला घोंटकर हत्या की गई थी और उसके सीने पर चोट के निशान मिले। इसके बाद पुलिस ने इरफान और कुल्लू की तलाश शुरू की। देर रात हुई मुठभेड़ में कुल्लू मारा गया, जबकि इरफान घायल हो गया।

शुक्रवार को घटना की खबर फैलते ही चित्रकूट में आक्रोश फैल गया। स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस पर देर से कार्रवाई का आरोप लगाते हुए बरगढ़ तिराहे पर चक्काजाम किया। मौके पर पहुंचे डीएम पुलकित गर्ग और एसपी ने व्यापारियों को आश्वासन देकर स्थिति को शांत कराया।

यह भी पढ़ें: लखनऊ में शिवपाल सिंह यादव के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब, सपा कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।