उत्तराखंड में संस्कृत शिक्षा के मेधावी छात्रों को CM पुष्कर सिंह धामी ने किया सम्मानित

Summary :

संस्कृत छात्र प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में 261 छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में मुख्यमंत्री आवास में संस्कृत शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित संस्कृत छात्र प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में 261 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। CM पुष्कर सिंह धामी ने संस्कृत शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन के लिए 2024-25 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं के 24 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। प्रथम, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने वालें छात्रों को 5100 रुपये, 4100 रुपये और 3100 रुपये प्रदान किए गए।

148 छात्र-छात्राएं सम्मानित

डॉ. भीमराव अंबेडकर अनुसूचित जाति-जनजाति संस्कृत छात्रवृत्ति योजना 2024-25 के लिए कुल 148 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसी तरह मुख्यमंत्री ने गार्गी संस्कृत बालिका छात्रवृत्ति योजना 2024-25 के तहत 89 छात्राओं को भी सम्मानित किया। CM पुष्कर सिंह धामी ने संस्कृत शिक्षा के छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार संस्कृत के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि पहली बार बालिकाओं को संस्कृत विद्यालयों में अध्ययन के लिए प्रोत्साहित करने के लिए उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के माध्यम से गार्गी संस्कृत बालिका छात्रवृत्ति योजना शुरू की गई है।

3,012 रुपये की वार्षिक छात्रवृत्ति

CM धामी ने कहा कि इस योजना के तहत संस्कृत विद्यालयों में पढ़ने वाले सभी वर्गों की बालिकाओं को 3,012 रुपये की वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। साथ ही डॉ. भीमराव अंबेडकर अनुसूचित जाति और जनजाति छात्रवृत्ति योजना, 3,012 रुपये की वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। संस्कृत शिक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रेरित करने के लिए संस्कृत छात्र प्रतिभा सम्मान योजना चलाई जा रही है। इसके तहत हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में संस्कृत शिक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली तीन छात्राओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने पर क्रमशः 5100, 4100 और 3100 रुपये प्रदान किए जा रहे हैं। सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार 13 जिलों में 13 संस्कृत गांव विकसित करने का काम कर रही है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।